Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 31 अक्टूबर को राज्य का प्रथम ई-मेगा विधिक सेवा शिविर, 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को 70 करोड़ रूपये से अधिक उपकरण एवं सहायता राशि के वितरण की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

31 अक्टूबर को राज्य का प्रथम ई-मेगा विधिक सेवा शिविर, 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को 70 करोड़ रूपये से अधिक उपकरण एवं सहायता राशि के वितरण की संभावना

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/30 at 9:48 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से 31 अक्टूबर 2020 को ई- विधिक सेवा मेगा कैम्प का आयोजन मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक माननीय पी.आर. रामचंद्रन मेनन तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस ई-विधिक सेवा मेगा कैम्प को ई प्लेटफार्म के माध्यम से प्रत्येक जिले में आयोजित किया जावेगा। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चयनित हितग्राहियों को दिया जाएगा। साथ ही आम नागरिक जिन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है, वह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय एप (NYAY CGSLSA APP) की शिकायत पेटी में अपने आवेदन डाल सकते हैं। मेगा कैम्प का शुभारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, माननीय न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव जज छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट एवं चेयरमेन कमेटी फाॅर कम्प्यूटराईजेशन तथा माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी जज छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट एवं चेयरमेन हाई कोर्ट कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जावेगा। शुभारंभ कार्यक्रम सभी जिले एवं तालुक से लिंक के माध्यम से जोड़े जावेंगे, साथ ही अन्य विभिन्न संस्थान, अधिवक्ता, पत्रकार एवं आम नागरिक भी लिंक के माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

’’सद्भावना’’ सीरीज का शुभांरभ :

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया है कि इस अवसर पर ’’सद्भावना’’ सीरीज भी लांच किया जायेेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यू-ट्यूब के माध्यम से जन चेतना अभियान संचालित कर विभिन्न आवश्यक कानूनों की जानकारी से संबंधित वीडियों न्यायाधीशों के द्वारा तैयार करवाकर अपलोड किया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अंध, बधिर निःशक्तजनों के लिए ’’सद्भावना’’ श्रृंखला के अंतर्गत उपरोक्त तैयार वीडियो की जानकारी उनको दी जावेगी। इस कार्य में समाज कल्याण विभाग एवं समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि कोविड-19 कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लाॅक डाउन और कार्यालयों के बंद होने के कारण आम नागरिक संबंधित विभागों से भी संपर्क स्थापित नहीं कर पा रहे थे। इस मेगा कैम्प के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन एवं विभागों से समन्वय स्थापित किया जाकर लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। लंबे समय से रूकी हुई पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि का भी भुगतान पीड़ितों को किए जाने की भी व्यवस्था उसमें की जा रही है। नालसा द्वारा संचालित की जा रही 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न विधिक सेवा प्राधिकरणों को उनके जिले की स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप चिन्हांकित योजनाओं के तहत् जन सामान्य को लाभ दिलाने हेतु थीम तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार शासन के विभिन्न विभाग समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्तजनों को आवश्यक उपकरण, श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को उपकरण एवं सहायता, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, राजस्व विभाग, कलेक्ट्रेट द्वारा, शिक्षा विभाग द्वारा यूनिफार्म तथा सायकल वितरण, पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित क्षतिपूर्ति तथा अन्य विभागों के द्वारा भी आवश्यक उपकरण एवं राशि आदि का वितरण किया जावेगा। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस कैम्प के माध्यम से लगभग पचास हजार से अधिक लोगों को सत्तर (70) करोड़ से भी अधिक का सामग्री एवं राशि का वितरण किया जाना संभावित है। उपरोक्त के अलावा जाति, निवास, निःशक्तजन इत्यादि प्रमाणपत्रों को भी संबंधित विभाग द्वारा जारी किया जावेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को जेल
Next Article मरवाही उपचुनाव : पहली बार फर्जी नहीं, बल्कि असली, असली आदिवासियों को मिलेगा उनका हक – सीएम बघेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?