Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जेसीसीजे के पूर्व विधायक पहुंचे रमन सिंह के मंच पर; कहा- जोगी जी का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रचार करने आया हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनीति

जेसीसीजे के पूर्व विधायक पहुंचे रमन सिंह के मंच पर; कहा- जोगी जी का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रचार करने आया हूं

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/30 at 8:34 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

​​​​​​​

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के साथ ही सियासी उठापटक भी जारी है। नवागांव में हो रही भाजपा की जनसभा में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसीजे) केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य और गुंडरदेही के पूर्व विधायक आरके राय पहुंच गए। वहीं, उन्होंने घोषणा कर दी कि जोगी जी का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रचार करने आया हूं। जल्द ही रायपुर जाकर भाजपा ज्वाइन करूंगा।

Contents
​​​​​​​पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कट्टर समर्थक माने जाते हैं पूर्व विधायककई जगह बिगड़ सकता है कांग्रेस के वोटों का गणित

अमित जोगी और ऋचा जोगी के साथ ही दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से मरवाही उपचुनाव से बाहर हो चुकी जेसीसीजे अब खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गई है। नवागांव में हो रही भाजपा की चुनावी रैली में अचानक पहुंचे गुंडरदेही के पूर्व विधायक राय ने इसी ओर इशारा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ उनके मंच साझा करते ही मरवाही चुनाव में उथल-पुथल सी मच गई है।

- Advertisement -
Ad image

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कट्टर समर्थक माने जाते हैं पूर्व विधायक

मरवाही विधानसभा जोगी परिवार की पारिवारिक सीट रही है। यहां से हमेशा अजीत जोगी और अमित जोगी चुनाव जीते। कांग्रेस से अलग होने के बाद भी यह सीट परिवार से दूर नहीं हुई। वहीं पूर्व विधायक राय को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कट्टर समर्थक माना जाता है। ऐसे में राय का इस तरह से सार्वजनिक मंच पर भाजपा को समर्थन करना विपक्षियों की चुनावी गणित को भी बिगाड़ सकता है।

- Advertisement -

कई जगह बिगड़ सकता है कांग्रेस के वोटों का गणित

मरवाही विधानसभा में आज भी जोगी परिवार के समर्थक बड़ी संख्या में है। ऐसे में पूर्व विधायक का खुलकर मंच पर भाजपा का समर्थन कांग्रेस के वोटों को खिसका सकता है। हालांकि यह तो बाद में ही पता चलेगा कि इसका वोट प्रतिशत पर कितना असर हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी जीते, लेकिन कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी। वहीं जोगी कांग्रेस का नंबर दो पार्टी को समर्थन कुछ गुल खिलाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : विवेक ढांड बने रेरा के आल इंडिया फोरम के अध्यक्ष
Next Article छत्तीसगढ़ : मकान मालकिन की डेढ़ साल की बच्ची ने पापा नहीं कहा… तो नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सिगरेट से जलाया… फिर कर दी माँ की पिटाई 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?