Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान और मक्का खरीदी के लिये पंजीयन की तिथि दस दिन बढ़ी, अब दस नवम्बर तक होगा पंजीयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

धान और मक्का खरीदी के लिये पंजीयन की तिथि दस दिन बढ़ी, अब दस नवम्बर तक होगा पंजीयन

GrandNews
Last updated: 2020/10/30 at 5:01 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय के बाद राज्य में धान और मक्का खरीदी के लिये किसानों के पंजीयन की अवधि दस दिन बढ़ा दी गयी है। अब खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का बेचने वाले नये किसानों का पंजीयन दस नवम्बर तक किया जाएगा। पहले किसानों के पंजीयन की तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी। नये किसानो को पंजीयन के लिए क्षेत्र की सहकारी समिति से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन में उल्लेखित भूमि, धान-मक्का के रकबे एवं खसरे का पटवारी द्वारा राजस्व रिकाॅर्ड के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के भुईयां डाटा बेस का भी उपयोग किया जाएगा। संबंधित रिकाॅर्ड को तहसीलदार के द्वारा परीक्षण करने के बाद नये किसान का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के दौरान सभी किसानों का आधार नंबर उनकी सहमति से दर्ज किया जाएगा। आधार नंबर नहीं होने के कारण किसी भी किसान को पंजीयन से वंचित नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

कोरबा जिले में अभी तक तीन हजार 206 नये किसानों ने धान बेचने के लिये समितियों में अपना पंजीयन कराया है। धान और मक्का बेचने के लिए पुराने पंजीकृत किसानो को फिर से पंजीयन कराने समिति में आने की आवश्यकता नहीं है। पिछले वर्ष 27 हजार 694 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। इन्हें मिलाकर इस वर्ष नये-पुराने 30 हजार 900 किसानों के खेतों में लगे धान के वास्तविक रकबे का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है और उसे खसरे में इंद्राज किया जा रहा है। पिछले वर्ष के पंजीकृत किसानों में से अभी तक 24 हजार 638 किसानों के धान के रकबे का सत्यापन किया जा चुका है। अभी तक सत्यापन के बाद 454 किसानों के रकबे को निरस्त किया गया है। शेष बचे दो हजार 602 किसानों के धान के रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में अब तक नये-पुराने मिलाकर 27 हजार 844 के धान के रकबे को सत्यापित कर खसरे में इंद्राज किया गया है। खसरे में इंद्राज रकबे के अनुसार नये-पुराने मिलाकर जिले में अब तक 42 हजार 112 हेक्टेयर से अधिक धान फसल का रकबा सत्यापित हो चुका है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शेष बचे किसानों के धान के रकबे के सत्यापन काम में तेजी लाकर पांच नवम्बर तक सत्यापन का काम पूरा करने के निर्देश सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारांे और नायब तहसीलदारों सहित पटवारियों को दिये हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

धान एवं मक्का खरीदी के लिये जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीयन करा लिया था, उन्हें नए पंजीयन की जरूरत नहीं है। पिछले सीजन में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि, धान और मक्के के रकबे और खसरे को राजस्व विभाग द्वारा अद्यतन किया किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2020-21 में किसान पंजीयन के लिए पिछले वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों का डाटा कैरी-फाॅरवर्ड किया गया है। धान और मक्का बेचने के इच्छुक नए किसान दस नवम्बर तक पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। धान-मक्का बेचने वाले नए किसान पंजीयन के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पुराने पंजीकृत किसान अपने पंजीयन में संशोधन कराना चाहते हैं तो समिति माॅड्युल के माध्यम से संशोधन करने की सुविधा दी जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बारह पुराने और दो नये धान उपार्जन उप केन्द्रों को मिला सहकारी समितियों का दर्जा
Next Article सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 19 नवम्बर तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, न्याय के लिए सुशासन शिविर में लगाई गुहार, पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : बिलासपुर की सिटी बसें बनीं मौत का सफर, 11 बसें बिना फिटनेस के दौड़ रहीं सड़कों पर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज इन राशियों की चमकेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
धर्म राशिफल May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?