Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर पीएम मोदी… सीप्लेन उड़ानों को दिखाएंगे हरी झंडी… प्रतिक्षित परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONAL

VIDEO : दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर पीएम मोदी… सीप्लेन उड़ानों को दिखाएंगे हरी झंडी… प्रतिक्षित परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Desk
Last updated: 2020/10/30 at 10:56 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी शुक्रवार सुबह ही पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। अपनी गुजरात यात्रा के दौारन पीएम मोदी कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी देंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी साबरमती रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच संचालित होने वाली सीप्लेन उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

- Advertisement -

अधिकारियों की मानें तो आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचकर सबसे पहले पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे केशुभाई पटेल का गुरुवार को लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन की गुजरात यात्रा पर हैं। pic.twitter.com/wgU3IEE3i0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2020

- Advertisement -

इसके बाद पीएम मोदी नर्मदा जिले के केवडिया के लिए रवाना होंगे। गुजरात में मार्च के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी केवडिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

- Advertisement -

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक हेलिकॉप्टर से केवडिया पहुंचेंगे। यहां वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क का उद्घाटन करेंगे, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। बाद में वह एक नाव सेवा का उद्घाटन करेंगे, जो नर्मदा नदी में प्रतिमा और श्रेष्ठ भारत भवन के बीच संचालित होगी।

अधिकारी की मानें तो उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी बोट राइड भी कर सकते हैं। फिर वह उस मूर्ति के पास एकता मॉल का उद्घाटन करेंगे, जहां पर्यटक पूरे देश से लाई गई हस्तकला की वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

इसके बाद 31 अक्टूबर की सुबह, पीएम मोदी सबसे पहले सरदार पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और गुजरात पुलिस द्वारा एकता दिवस परेड नामक एक परेड का भी आयोजन किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यहां पर पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : भारतीय सेना ने बनाया व्हाट्सएप का विकल्प… इसका नाम रखा गया ’साई’… किस काम आएगा जानिए
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक लाख के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस ,156 मरीजों ने तोड़ा उपचार से दौरान दम बड़ी खबर : कोरोना के मामले में लगातार मिल रही गिरावट… मृत्यु दर 1.5% से भी कम…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, देखें VIDEO
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?