Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को तोहफा… वित्त विभाग की स्वीकृति से एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रूपए जारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारसामाजिक

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को तोहफा… वित्त विभाग की स्वीकृति से एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रूपए जारी…

GrandNews
Last updated: 2020/10/31 at 8:27 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को एक साल के लंबित वेतन की स्वीकृति का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग की स्वीकृति पर दिवाली पूर्व कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 2 करोड़ 65 लाख की राशि जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के राज्य, जिले और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी जिनकी कुल संख्या 125 है, का वेतन एक वर्ष से लंबित था। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग द्वारा दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए उनके एक वर्ष के वेतन के भुगतान के लिए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला लोक शिक्षा समिति के कार्यालय संचालन के लिए स्थापना एवं अन्य अनुदान अंतर्गत आबंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

वर्तमान में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा ’पढ़ना-लिखना अभियान’ को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के एक तिहाई असाक्षरों (लगभग 60 लाख) को साक्षर किया जाना है। इस वर्ष कोविड-19 के चलते 2 लाख 50 हजार असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य है। प्रदेश में पढ़ना-लिखना अभियान के क्रियान्वयन के लिए वर्तमान में कार्यरत अमले की नितांत आवश्यकता है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला साक्षरता समिति जांजगीर-चांपा को 17 लाख 60 हजार रूपए, जशपुर को 18 लाख 20 हजार रूपए, कबीरधाम को 12 लाख 20 हजार रूपए, कोरबा को 13 लाख 10 हजार रूपए, कोरिया को 10 लाख 70 हजार रूपए, महासमुंद को एक लाख 60 हजार रूपए, रायपुर को 7 लाख रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा को 7 लाख 70 हजार रूपए, गरियाबंद को 5 लाख 30 हजार रूपए, सरगुजा को 17 लाख 20 हजार रूपए, सूरजपुर को 16 लाख 10 हजार रूपए, बलरामपुर-रामानुजगंज को 14 लाख 20 हजार रूपए, बस्तर-जगदलपुर को 2 लाख रूपए, नारायणपुर को 4 लाख 5 हजार रूपए, कोण्डागांव को 5 लाख 80 हजार रूपए, मुंगेली को 2 लाख 75 हजार रूपए, दंतेवाड़ा को 13 लाख 10 हजार रूपए, बीजापुर को 10 लाख 80 हजार रूपए, सुकमा को 9 लाख 90 हजार रूपए, रायगढ़ को 15 लाख रूपए और राजनांदगांव जिला साक्षरता समिति को 17 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।

TAGGED: CG GOVERMENT, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, राज्य स्थापना दिवस, स्कूल शिक्षा विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को आज से मिलेगी नई पहचान देश के सबसे बड़े फाऊंटेन, लेजर शो और जगमग लाईटें बनेगी आकर्षण का केन्द्र
Next Article राज्य अलंकरण पुरुस्कारों के नामों की घोषणा, 24 नागरिकों और संस्थानों को मिलेगा सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?