Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण से रायपुर शहर की खूबसूरती में जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी… मुख्यमंत्री ने बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण का किया अवलोकन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देशरायपुरसरकारसामाजिक

बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण से रायपुर शहर की खूबसूरती में जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी… मुख्यमंत्री ने बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण का किया अवलोकन…

GrandNews
Last updated: 2020/11/01 at 10:05 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर आज शाम राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक ‘‘बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर‘‘ के सौंदर्यीकरण का मौके पर जाकर बोटिंग और पाथ-वे में भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने बूढ़ातालाब के नैसर्गिक सौंदर्य को  नजदीक से निहारते हुए खुशी से अभिभूत होकर कहा कि इससे बूढ़ातालाब ही नहीं बल्कि पूरे रायपुर शहर की खूबसूरती में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। लगभग 87 एकड़ क्षेत्र में फैले ऐतिहासिक बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण का भरपूर आनंद उठाने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें देश के सबसे बड़े फॉउन्टेन के साथ लेजर शो, रंग-बिरंगी लाइटें, म्यूजिकल फॉउन्टेन, टनल फॉउन्टेन तथा विशाल प्रवेश द्वार के साथ सौंदर्यीकरण से इसका निखरा भव्य स्वरूप सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बना है।

- Advertisement -
Ad image

बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत वर्षाें से जमी गंदगी को दूर कर पानी को स्वच्छ किया गया है। इसमें तालाब से सटी जर्जर सड़क को नागरिकों के लिए खूबसूरत पाथ-वे का स्वरूप दिया गया है। कोरोना की परिस्थितियों के बाजजूद भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अल्प अवधि में इस विशाल कार्य योजना को पूरा किया और बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर को नया स्वरूप देते हुए भव्य आकर्षण के केन्द्र के रूप विकसित कर शहरवासियों को इस ऐतिहासिक विरासत से पुनः जोड़ने का काम किया है। इसके तहत तालाब के किनारे नवनिर्मित संरचना से स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा तक पहुंचने के लिए बने फ्लोटिंग डेक ‘‘जल सेतू‘‘ का अहसास करा रहे हैं। आकर्षक प्रवेश द्वार, दो स्तरीय पाथ-वे, म्यूजिकल फॉउन्टेन, टनल फॉउन्टेन, आकर्षक लैंड स्कैपिंग  और जगमगाती रोशनी से तालाब की खूबसूरती का आनंद रायपुर वासियों के साथ देश भर से पहुंचने वाले पर्यटक ले सकेेंगे। यहां चिल्ड्रन पार्क के अलावा नौकायान का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही शहर के नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, इसलिए यहां ओपन जिम इक्यूपमेंट भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पहले रायपुर शहर के जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण और मालवीय रोड में नवनिर्मित जवाहर बाजार का भी लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा करीब 65 लाख की लागत से जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। जिसमें लैंड स्कैपिंग, चारों तरफ फोकस लाइट और एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जवाहर बाजार के प्रथम तथा द्वितीय तल में 147 दुकानें और तृतीय तथा चतुर्थ तल में 16 कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। 25 कारों की पार्किंग भी बनाई गई है। उनका सौंदर्यीकरण मूलस्वरूप को यथावत रखते हुए किया गया है।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे तथा मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, cgnews, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2020, नगर निगम रायपुर, बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण, राज्य स्थापना दिवस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दर्दनाक घटना : लोहे के पाइप से तीन मंजिल पर चढ़ने की हिमाकत पड़ी भारी… युवक की मौके पर ही मौत…
Next Article बड़ी खबर : राजधानी में हो जाती एक और हत्या… यदि ये न होता…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

New Governer : कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट
देश July 14, 2025
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए, हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG NEWS : बालक आश्रम में पदस्थ शिक्षक ने दे दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी सगाई, परिजनों में पसरा मातम
क्राइम छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सवालों से घिरे विभागीय मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट
Grand News July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?