Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दीवाली की पार्टी… कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दीवाली की पार्टी… कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/02 at 4:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जानी मानी निर्माता एकता कपूर दीवाली के मौके पर शानदार पार्टी देकर जश्न मनाने के लिए मशहूर हैं। इनकी पार्टियों में टीवी और फिल्मों के बड़े से बड़े कलाकार भी दिल खोलकर मजे करने के लिए शामिल होते हैं। लेकिन, इस बार ये दोनों ही दीवाली का जश्न पहले की तरह नहीं मनाएंगे। इसका कारण थोड़ा बहुत कोरोना वायरस भी है लेकिन सबसे बड़ी वजह है अभिनेता ऋषि कपूर का लॉकडाउन के दौरान देहांत हो जाना।

कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने की वजह से इस साल होली भी थोड़ी बदरंग रही थी और अब दीवाली भी थोड़ी कम ही जगमग रहेगी। हालांकि, इसके लिए लोगों के पास अलग अलग वजहें हैं। अमिताभ बच्चन और एकता कपूर के लिए कारण है ऋषि कपूर का इस दुनिया को अलविदा कह जाना। ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त तो थे ही, साथ ही उनके परिवार से भी उनका गहरा रिश्ता है। अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने ऋषि कपूर के भतीजे निखिल नंदा से शादी की है। इसलिए ये दोनों रिश्तेदार भी थे।

- Advertisement -
Ad image

यही वजह है कि अमिताभ इस साल दीवाली पर कोई जश्न नहीं चाहते। वह एकदम साधारण तरीके से सिर्फ अपने परिवार के साथ ही दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इसी तरह एकता कपूर भी ऋषि कपूर के परिवार को अपना परिवार मानती हैं। उन्होंने भी दीवाली की पार्टी रखने से इस बार मना कर दिया है। वह भी इस दीवाली सिर्फ अपने परिवार के साथ ही दीवाली का त्योहार मनाएंगी। ये तो मुख्य कारण है। दूसरा कारण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किसी जश्न में भीड़ एकत्रित न होने देना भी है।

- Advertisement -

देश में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन खुद भी सपरिवार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वह बात अलग है कि उन्होंने कोरोना को मात देकर फिर से अपने काम पर वापसी कर ली है। इसलिए वह नहीं चाहेंगे कि एक जश्न मनाने के लिए लोग एक जगह पर एकत्रित हों।

- Advertisement -

अभिनेता शाहरुख खान ने भी इसी सोच के साथ इस बार अपने जन्मदिन के जश्न को फीका ही रखा। नहीं तो उनके प्रशंसक तो सैकड़ों की संख्या में उनके घर के सामने मजमा लगाए खड़े रहते। शाहरुख के प्रशंसक इस बार वर्चुअल तरीके से उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, निर्माता एकता कपूर, महानायक अमिताभ बच्चन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : देश के नौकरशाहों से… पीएम मोदी ने कही बड़ी बात… जनता को कहा जर्नादन
Next Article लोकवाणी’ की 12 वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवम्बर को, बच्चों के भविष्य पर होगी बात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायपुर में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा वार! 200 से ज्यादा ठेलों-गुमटियों में छापा, हजारों गोगो पेपर, चिलम जब्त — 11 पर FIR
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारखी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Rashifal 27 June: आज ‘गौरी योग’ का महासंयोग! किस्मत पलटेगी, कहीं अचानक धन लाभ तो कहीं रिश्तों में मिठास बढ़ेगी! जानिए आज किस राशि पर रहेगी देवी लक्ष्मी की खास कृपा
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?