Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना को दिया मुंहतोड़ जवाब, ‘भीष्म पितामह’ ने महिलाओं पर किया था विवादित कॉमेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना को दिया मुंहतोड़ जवाब, ‘भीष्म पितामह’ ने महिलाओं पर किया था विवादित कॉमेंट

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/02 at 3:05 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने वरिष्ठ अभिनेता मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि अभिनेता मुकेश खन्ना ने बीते दिनों महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की थी। एक विडियो में उन्हें यह कहते हुए देखा गया कि महिलाओं का काम घर संभालना है और उन्हें पुरूषों की तरह बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

अब उनके इस बयान को दिव्यांका ने ‘रिग्रेसिव’ यानि पिछड़ा हुआ बताया है। दिव्यांका ने अपने ट्विटर पर लिखा “यह कितना पिछड़ा हुआ और पुराना है। यह और भी घिनौना है जब प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान लोग ऐसी बातें करते हैं। स्त्रियों से घृणा करना अतीत की किसी दुखद घटना का परिणाम हो सकता है। इस वक्त मैं बस इसी तरह के संदेह लाभ के बारे में सोच सकती हूं। सम्मानपूर्वक मैं मुकेश जी के इस बयान की निंदा करती हूं।”

- Advertisement -
Ad image

How regressive & outdated is that! It's cringeworthy when people at respectable positions make such remarks.
Misogyny may be a result of a traumatic memory or past. That's the only benefit of doubt I can think of.
With due respect – I condemn this statement of Mukesh ji! https://t.co/E98DBaqOBX

— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) November 1, 2020

- Advertisement -

मुकेश खन्ना के विडियो के इस क्लिप के वायरल होने के बाद, खन्ना ने बहुत से ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की है। जिसके अनुसार उनके बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है और उनके जितना महिलाओं का सम्मान शायद ही कोई करता हो। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि महिलाओं को काम नहीं करना चाहिए। बल्कि वो सिर्फ ये बता रहे थे कि उनके विचार से मी टू कैसे शुरू हुआ। अभिनेता ने इन कॉमेंट्स के लिए माफी भी मांगी है। आपको बता हें कि विडियो के वायरल होने के बाद मुकेश खन्ना की काफी निंदा और ट्रोलिंग हुई थी।

- Advertisement -
TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, टीवी, प्रतिष्ठित, मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी, शर्मनाक टिप्पणी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ‘साथ निभाना साथिया 2’ को अलविदा कह रही हैं रूपल पटेल, एक्ट्रेस ने कन्फर्म करते हुए बताई वजह
Next Article ELECTION : मरवाही में मतदान के तैयारियां जोरों पर… पोलिंग बूथों के सामने किए गए गड्ढे… क्या है वजह, पढ़ें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: विद्यार्थियों के लिए जानलेवा बनी रेलवे साइडिंग को पुनः शुरू करने के प्रयास से ग्रामीण नाराज
Grand News छत्तीसगढ़ July 5, 2025
CG NEWS: डीडी नगर में भीषण आग, गैस गोदाम के पीछे मकान जलकर खाक — दमकल की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
Aaj Ka Rashifal 5 July: धन, प्यार या तकरार — आज किसे क्या मिलेगा? पढ़ें 5 जुलाई 2025 का राशिफल प्रकाश जोशी के साथ
Grand News राशिफल July 5, 2025
CG News: “भूस्खलन ने रोकी रेल पटरी की रफ्तार, तीसरे दिन भी किरंदुल-विशाखापत्तनम लाइन बंद, कई ट्रेनें रद्द”
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?