Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP उपचुनाव : सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी को 9 सीटों की जरूरत… शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता का होगा लिटमस टेस्ट… जानिए विधानसभा में बहुमत का पूरा गणित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP उपचुनाव : सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी को 9 सीटों की जरूरत… शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता का होगा लिटमस टेस्ट… जानिए विधानसभा में बहुमत का पूरा गणित

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/03 at 12:00 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, कुछेक सीटों पर बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही गिरने के बाद इस साल मार्च में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार सीएम बने, लेकिन सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी को उपचुनावों में कम से कम 9 सीटें जीतना जरूरी है। इस लिहाज से देखें तो उपचुनाव शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता का लिटमस टेस्ट है।

Contents
क्या है विधानसभा का गणितकांग्रेस के लिए मुश्किल है वापसी की राहअधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला

क्या है विधानसभा का गणित

मध्य प्रदेश की विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और बहुंत के लिए 116 सदस्यों का बहुमत चाहिये। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान सरकार यानी बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। यानी सत्ता में बने रहने के लिए उसे 9 सीटें जीतनी होंगी।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस के लिए मुश्किल है वापसी की राह

वहीं, कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस के विधायकों की संख्या महज 87 है। हाल ही में एक कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद कुल 29 सीटें खाली हैं और इनमें से 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिये 28 में से 25 सीटों पर जीत जरूरी है। ऐसा होने पर शिवराज सरकार पलट सकती है।


अधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला

उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दोनों दलों ने ‘करो या मरो’ वाली स्थिति में पूरा दमखम लगाया। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो 28 में से 25 पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यदि सभी 25 सीटों पर कांग्रेस को जीत नहीं मिलती है तो शिवराज सरकार को खतरा न के बराबर है। हालांकि तब बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के दम पर सत्ता को चुनौती दिये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

TAGGED: MP उपचुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TOURNAMENT : स्व. हरमिंदर सिंह होरा स्मृति विंटर टेनिस टूर्नामेंट का समापन… मुख्य अतिथि गिरीश दुबे और यूनियन क्लब महासचिव होरा ने प्रतिस्पर्धियों का किया सम्मान 
Next Article VIDEO : मरवाही में मतदान ने पकड़ी रफ्तार… तीन घंटे में 21 फीसदी… दिख रहा जोरदार उत्साह
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के मेधावी सिख विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 
Grand News July 19, 2025
CG NEWS : बस ड्राइवर की नौकरी छोड़ी, घोड़े को बनाया हमसफ़र – मैनपुर के नकुल बीसी की अनोखी कहानी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गृह मंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब में डिप्टी सीएम ने कही यह बात
Grand News July 19, 2025
भूपेश बघेल के घर ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?