Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार… इस मामले में हुई गिरफ़्तारी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़देश

BIG NEWS : रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार… इस मामले में हुई गिरफ़्तारी…

GrandNews
Last updated: 2020/11/04 at 10:04 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई।  आत्महत्या के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने घर में घुस कर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने दी है।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्णब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की है। एजेंसी ने रिपब्लिक टीवी चैनल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है। फिलहाल, इस खबर के साथ ही हैशटैग #ArnabGoswami ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

- Advertisement -
Ad image

Arnab Goswami says that Mumbai Police physically assaulted his mother-in-law and father-in-law, son and wife. Mumbai police also assaulted Arnab Goswami as per video played out on Republic TV
(Screenshot of Republic TV) pic.twitter.com/kFaDoopAAh

— ANI (@ANI) November 4, 2020

- Advertisement -

एएऩआई के मुताबिक, अर्णब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके ससुर, सास, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी पर जो वीडियो चल रहे हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस अर्णब से बदसलूकी करती दिख रही है।

- Advertisement -

Mumbai: Republic TV Editor-in-Chief Arnab Goswami arrested for allegedly abetting suicide of a 53-year-old interior designer, say police

— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2020

वहीँ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव का तरीका नहीं है। यह हमें आपातकाल के उन दिनों की याद दिलाता है जब प्रेस के साथ इस तरह से व्यवहार किया गया था।’

वहीं, उन्होंने हिन्दी में ट्वीट कर लिखा, ‘मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।’

दरअसल, यह मामला 2018 का है, जब एक 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने मई 2018 में अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद एक सुसाइड नोट मिला था, जो कथिततौर पर अन्वय द्वारा लिखा गया था। इस सुसाइड नोट में उन्होंने कहा था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

 

TAGGED: #ArnabGoswami, GRAND NEWS, अर्णब गोस्वामी, गिरफ्तार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मुंबई, रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : करवा चौथ व्रत आज…किसे है लाभ, किसके खुलेंगे भाग्य…पढ़ें राशिफल
Next Article बड़ी खबर : राजधानी में न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी से ऑनलाइन ठगी… पांच हज़ार का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: फोर लेन सड़क निर्माण से पचासों मकान खतरे में, लोगों में आक्रोश चक्रधर नगर से पहाड़ मंदिर मार्ग का होगा विस्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates : अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश : अब तक 30 यात्रियों के मौत की खबर, पूर्व सीएम भी थे सवार, हादसे का वीडियो आया सामने 
Grand News June 12, 2025
CG BREAKING : जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से मारपीट का आरोप 
CG BREAKING : विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से मारपीट का आरोप 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 12, 2025
BIG BREAKING : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा एअर इंडिया का प्लेन, 133 यात्री थे सवार 
Breaking News दुर्घटना देश June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?