Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने घोषित किया विशेष पैकेज… क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक की गई…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारसामाजिक

छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने घोषित किया विशेष पैकेज… क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक की गई…

GrandNews
Last updated: 2020/11/04 at 11:44 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों से कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मेगा निवेशकों के लिए घोषित किए गए पैकेज में अधितम 500 करोड़ रूपए तक का निवेश प्रोत्साहन (बस्तर संभाग हेतु 1000 करोड़ तक) मान्य होगा। इसके लिए प्रस्तावित इकाईयों को 31 अक्टूबर 2024 को अथवा उसके पूर्व व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ करना जरूरी होगा। इसी तरह 100 करोड़ रूपए का स्थाई पूंजी निवेश मद में निवेश कर व्यावसायिक उत्पादन आरंभ करने वाली नवीन इकाईयों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राज्य सरकार द्वारा कोर सेक्टर के उद्योगों को पूरे राज्य में विद्युत शुल्क छूट की पात्रता भी प्रदान की गई। बिजली में सब्सिडी मिलने से इस्पात सहित कोर सेक्टर के उद्योगों को नई संजीवनी मिली है। इससे इन कोर सेक्टर के उद्योगों को देश भर के मार्केट का लाभ मिलेगा। स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए बी-स्पोक पालिसी के तहत विशेष पैकेज घोषित करते हुए, क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक कर दी गई है। लाॅकडाउन की अवधि में राज्य के द्वारा 27 लाख टन का स्टील उत्पादन किया गया, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के साथ स्थानीय उद्योगांे के उत्पादों को प्राथमिकता देने जैसे अनेक संवेदनशील फैसलों ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी का काम किया है। कोरोना के दौर में जब पूरे देश में औद्योगिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ के कोर सेक्टर के उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। चालू वित्तीय वर्ष मेें माह अप्रैल के आखरी सप्ताह में कोर सेक्टर के अलावा अन्य उद्योगों में भी उत्पादन की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी थी।

- Advertisement -
TAGGED: 500 करोड़ रूपए तक का निवेश, GRAND NEWS, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ सरकार, नई औद्योगिक नीति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मेगा प्रोजेक्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अपराध : महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर… करता था दुष्कर्म… आरोपी रिमांड पर भेजा गया जेल…
Next Article BREAKING : भारतीय वायुसेना बेड़े में आज… शामिल होंगे तीन और राफेल… 36 विमान का हुआ है करार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mobile Loan: मोबाइल से लोन कैसे लें, 60 सेकंड में लोन अप्रूवल 
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 2, 2025
CG NEWS : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गौ माता को रोटियां खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन 
Grand News June 2, 2025
CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
CG BREAKING : भानुप्रतापपुर में बड़ा घोटाला, रेंजर पर 50 लाख की राशि आहरण का आरोप
कांकेर छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 2, 2025
GRAND NEWS : गुरु श्री अर्जन देव की शहीदी दिवस के अवसर पर दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मीठे शरबत और चना का वितरण
छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?