Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद-कलेक्टर ने किया प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण इंगलिश मीडियम स्कूल जल्द निर्माण करने के दिए निर्देश डोंगरीगांव में अधिकारियों के प्रस्तावित आवास स्थल का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

गरियाबंद-कलेक्टर ने किया प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण इंगलिश मीडियम स्कूल जल्द निर्माण करने के दिए निर्देश डोंगरीगांव में अधिकारियों के प्रस्तावित आवास स्थल का लिया जायजा

Umesh
Last updated: 2020/11/07 at 8:54 PM
Umesh
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद – कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज दोपहर प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वीर सुरेन्द्र साय शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा की जानकारी ली।

- Advertisement -
Ad image

प्रभारी प्राचार्य श्री सी.एल. तारक ने बताया कि महाविद्यालय में 253 बच्चों में से 194 बच्चे परीक्षा दिला रहे हैं। ज्ञात है कि जिले में मैनपुर एवं छुरा सहित कुल तीन सेंटर बनाये गये है। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिये है। तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा शासकीय इंगलिश मीडियम स्कूल संचालन की तैयारियों का जायजा लिया गया। वर्तमान में बालक प्राथमिक शाला में यह शाला संचालित है।

कलेक्टर ने परिसर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए डीपीआर बनाने के दिए निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये है। उन्होंने अतिशीघ्र डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने कहा है। प्राचार्य आर.एस देवांगन ने बताया कि वर्तमान में 349 बच्चों द्वारा एडमिशन लिया गया है तथा आॅनलाईन क्लाॅस प्रारंभ है।                  
कलेक्टर ने इंगलिश मीडियम स्कूल के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये है।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने डोंगरीगांव में कलेक्टर, एस.पी. आवास के लिए आबंटित भूमि का जायजा भी लिया। उन्होंने मौके पर जाकर लेआउट और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। ज्ञात है कि सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत यहां कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवास निर्माण किया जाना है।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में संचालित गढ़कलेवा का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संसाधन केन्द्र परिसर का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर जे.आर. चाैरसिया, एसडीएम भूपेन्द्र साहू, तहसीलदार श्राकेश साहू मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : गुरूग्राम में कार्यरत… धमतरी की युवती को गोली मारकर हत्या का प्रयास… गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
Next Article श्रम कल्याण की योजनाओं के तहत् 29 हितग्राहियों को 8.65 लाख रुपए की सहायता
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?