Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला स्वसहायता समूहों को वर्मी खाद से लाखों की आमदनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महिला स्वसहायता समूहों को वर्मी खाद से लाखों की आमदनी

GrandNews
Last updated: 2020/11/05 at 6:49 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से न केवल गांव के गोपालको, ग्रामीण एवं किसानों को अतिरिक्त आय का जरिया प्राप्त हुआ है, बल्कि इससे वर्मी खाद का निर्माण कर स्व सहायता समूह की महिलाएं लाखों रूपए की आमदनी अर्जित करने लगी है। सुराजी योजना के तहत गांव में स्थापित गौठानों में वर्मी खाद के निर्माण में काफी तेजी आयी है। इसका मुख्य कारण गोधन न्याय योजना है, जिसकी वजह से गौठानों में रोजाना सहजता से बड़ी मात्रा में गोबर की उपलब्धता है। महिला समूह गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से अब बड़े पैमाने पर वर्मी खाद तैयार करने लगी है, जिसे शासन के विभिन्न विभागों सहित आसपास के किसान रबी फसलों में उपयोग के लिए क्रय करने लगे हैं। वर्मी खाद के उपयोग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इससे आने वाले समय में भूमि में उर्वकता और फसल उत्पादक बेहतर होने की उम्मीद जगी है।

कोरिया जिले में गौठानों से जुड़े 135 महिला स्व सहायता समूह ने वर्मी खाद निर्माण को आजीविका की जरिया बना लिया है। समूह पूरे मनोयोग से वर्मी खाद का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में जुटे हैं। जिले की विकासखंड सोनहत के अंतर्गत गौठान ग्राम घुघरा, पोंडी, सलगंवाकला के स्वसहायता समूहों ने बीते दिनों 11 टन वर्मी खाद वन विभाग को विक्रय किया गया, जिसके एवज में उन्हें कुल 93 हजार 500 रू. की आमदनी समूह को प्राप्त हुई। इसी तरह अलावा विकासखंड मनेन्द्रगढ़ से भी संतोषी स्व सहायता समूह गौठान ग्राम रोझी द्वारा वन विभाग को 15 क्विंटल खाद विक्रय किया गया, जिससे समूह को कुल 12 हजार 400 रू. की आमदनी हुई है।
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में कुल 135 गौठानों में गौठान समिति द्वारा गौ-पालकों, किसानों एवं ग्रामीणों से दो रूपये प्रति किलो ग्राम की दर से गोबर क्रय किया जा रहा है। गौठानों से जुड़ी बिहान योजना की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में जिले की 135 गौठानों में से 102 गौठानों में वर्मी खाद बनाया जा रहा है। इन समूहों द्वारा अब तक कुल 492 क्विंटल वर्मी खाद बनाया गया है, जिसमें से 344 क्विंटल वर्मी खाद का विक्रय किया गया है। इन समूहों के पास वर्तमान में और 148 क्विंटल खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है। वर्मी खाद बेचने से समूहों को अब तक कुल 3 लाख 710 रूपये की आय हुई है। गौठानों में वर्मी खाद तैयार करने का सिलसिला जारी है। आगामी एक पखवाड़े के भीतर लगभग 1400 क्विंटल वर्मी खाद के उत्पादन की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : चेकिंग के दौरान कार से 25 लाख का गांजा पकड़ाया… तस्कर मौके से फरार
Next Article छत्तीसगढ़ : डकैती के मामले में 7 गिरफ्तार, सैनिक के ड्रेस में दिया वारदात को अंजाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?