Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AMAZING NEWS- भारत के आखिरी गांव में मंडराता है भूतों का साया,आज भी नहीं रुकता रात में कोई मुसाफिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsरोचक खबरें

AMAZING NEWS- भारत के आखिरी गांव में मंडराता है भूतों का साया,आज भी नहीं रुकता रात में कोई मुसाफिर

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/07 at 6:44 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं और इनमें से कुछ जगहें तो ऐसी हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही जानते हैं। ऐसी ही एक जगह तमिलनाडु के पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के किनारे पर स्थित है। ये ऐसी जगह है, जिसे भारत का अंतिम छोर भी कहा जाता है और यहीं पर एक ऐसी सड़क है, जिसे भारत की आखिरी सड़क कहा जाता है। ये वो जगह है, जहां से श्रीलंका साफ-साफ दिखाई देता है, लेकिन आज यह जगह बिल्कुल वीरान हो गई है और रहस्यों से भरी हुई है।

इस जगह का नाम है धनुषकोडी, जो कि एक गांव है। धनुषकोडी, भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र ऐसी स्थलीय सीमा है जो पाक जलसंधि में बालू के टीले पर मौजूद है। इसकी लंबाई महज 50 गज है और इसी वजह से इस जगह को दुनिया के लघुतम स्थानों में से एक माना जाता है।

- Advertisement -
Ad image

इस गांव को बेहद ही रहस्यमय माना जाता है। कई लोग तो इसे भुतहा भी मानते हैं। वैसे तो दिन के समय यहां लोग घूमने के लिए आते हैं, लेकिन रात होने से पहले उन्हें वापस भेज दिया जाता है। यहां रात के वक्त रूकना या घूमना बिल्कुल मना है। यहां से रामेश्वरम की दूरी करीब 15 किलोमीटर है और पूरा इलाका सुनसान है। जाहिर है ऐसे में किसी को भी डर लग सकता है।

- Advertisement -

ऐसा नहीं है कि यह गांव हमेशा से सुनसान रहा है। यहां पहले लोग रहते थे। उस समय धनुषकोडी में रेलवे स्टेशन से लेकर अस्पताल, चर्च, होटल और पोस्ट ऑफिस सब थे, लेकिन साल 1964 में आए भयानक चक्रवात मे सबकुछ खत्म हो गया। कहते हैं कि इस चक्रवात की वजह से 100 से अधिक यात्रियों के साथ एक रेलगाड़ी समुद्र में डूब गई थी। इसके बाद से ही यह इलाका वीरान हो गया।

- Advertisement -

कहते हैं कि धनुषकोडी ही वो जगह है, जहां से समुद्र के ऊपर रामसेतु का निर्माण शुरू किया गया था। मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान राम ने हनुमान को एक पुल का निर्माण करने का आदेश दिया था, जिसपर से होकर वानर सेना लंका रावण की लंका नगरी में प्रवेश कर सके। इस गांव में भगवान राम से जुड़े कई मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि विभीषण के कहने पर भगवान राम ने अपने धनुष के एक सिरे से सेतु (पुल) को तोड़ दिया था। इसी वजह से इसका नाम धनुषकोडी पड़ गया।

इस गांव से एक एतिहासिक घटना भी जुड़ी हुई है। दरअसल, वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद जब अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में भाग लेने गए थे, उसके बाद लौटने पर उन्होंने भारत में सबसे पहले धनुषकोडी में ही अपना कदम रखा था। वह श्रीलंका के कोलंबो से होकर यहां पहुंचे थे।

 

 

TAGGED: 50 गज, ग्रैंड न्यूज़, तमिलनाडु, धनुषकोडी, रामेश्वरम द्वीप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं विधायक प्रतिनिधी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व मे कांग्रेसीयो ने की कलेक्टर से सौजन्य मुलाक़ात
Next Article GOOD NEWS : सरकार दे रही धनतेरस पर… सस्ता सोना खरीदने का मौका… चाहते हैं लाभ, तो पढ़ें यह खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?