Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : अब किसी घर से नहीं उठाया कचरा… तो बचना होगा मुश्किल… नगर निगम ने किया ऐसा इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़बिलासपुरसामाजिकस्वास्थ्य

BIG NEWS : अब किसी घर से नहीं उठाया कचरा… तो बचना होगा मुश्किल… नगर निगम ने किया ऐसा इंतजाम

Desk
Last updated: 2020/11/07 at 1:11 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। भारत में स्वच्छता के मूलमंत्र के तहत घर-घर से कचरा उठाने के लिए शासन-प्रशासन ने कई तरह के उपाय किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा कामयाबी घर-घर जाकर कचरा उठाने को मिला है। लेकिन शिकायतें लगातार मिलती हैं कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां कभी आती हैं, तो गायब हो जाती हैं। इस पर नजर रखने के लिए बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने अब नया तरीका इजाद कर लिया है। इसके जरिए अब लापरवाही बरतने वाले तुरंत पकड़े जाएंगे, इसके बाद निगम प्रशासन तय करेगा कि उनके खिलाफ कैसी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त खजांची कुमार ने बताया कि इस सुविधा को जल्द लागू कर दिया जाएगा, घरों में बार कोड लगाने का काम शुरू किया जा रहा है।

- Advertisement -

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अब सफाई कर्मचारी लोगों के घरों के बाहर से कचरा उठाने में लापरवाही नहीं कर सकेंगे। उनकी लगातार मॉनिटरिंग की नई कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए अब हर घर के बाहर बार कोड लगाया जाएगा। जैसे ही कचरा गाड़ी सामने से निकलेगी बार कोड से स्कैन हो जाएगा और इसका डाटा नगर निगम के सेंट्रल सर्वर को भेजेगा। जिससे जानकारी तत्काल अपडेट होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में पहली बार बिलासपुर में इसकी शुरुआत की जा रही है। इससे सफाई की मानिटरिंग और कड़ी हो जाएगी। अब मोहल्ला या सिर्फ गली नहीं, बल्कि हर घर के हिसाब से मॉनिटरिंग होगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह से इसकी शुरुआत भी कर दी जाएगी। ऐसे में अगर सफाई गाड़ी किसी घर के सामने से नहीं निकली तो सेंट्रल सर्वर इसे उसी समय पकड़ लेगा।

- Advertisement -

अपडेटेड रहेगा पूरा रिकार्ड

- Advertisement -

इसके बाद सफाई गाड़ी नहीं पहुंचने पर निगम के अफसर ठेकेदार को सही लोकेशन और घर के मालिक का नाम तक बता देंगे। इससे हर घर की सफाई संभव होने की बात कही जा रही है। बार कोड लगाते समय मोहल्ला, गली और मकान मालिक का नया डाटा भी निगम के रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा। कुछ ही दिनों में लोगों के घरों के दरवाजे पर बारकोड लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIRTHDAY SPECIAL : बाल कलाकार के तौर पर कमल हासन ने शुरू किया था करियर, अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
Next Article PROGRAM : दी प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड में… सीएम बघेल ने की शिरकत… नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी पर… दी विस्तृत जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?