Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIRTHDAY SPECIAL : बाल कलाकार के तौर पर कमल हासन ने शुरू किया था करियर, अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

BIRTHDAY SPECIAL : बाल कलाकार के तौर पर कमल हासन ने शुरू किया था करियर, अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा रहे चर्चा में

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/07 at 1:11 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

अभिनेता कमल हासन की गिनती साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड के भी दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। कमल हासन ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। सात नवंबर को जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।

कमल हासन शानदार कलाकार होने के अलावा बेहतरीन निर्देशन, स्क्रीन राइटर, प्लेबैक सिंगर और भरतनाट्यम के ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी। उनकी पहली फिल्म ‘कलाथुर कन्नमा’ थी। यह तमिल फिल्म साल 1960 में आई थी। इसके बाद कमल हासन ने साउथ की कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और खूब नाम कमाया।

- Advertisement -
Ad image

बतौर मुख्य अभिनेता कमल हासन की डेब्यू फिल्म ‘अरंगेट्रम’ थी। यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी। कमल हासन ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ थी। यह फिल्म साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ अभिनेत्री रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थीं। दर्शकों ने फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ को खूब पसंद किया था।

- Advertisement -

भारतीय सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए कमल हासन को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई शानदार पुरस्कार हासिल किए हैं। कमल हासन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं। कमल हासन ने पहली शादी मशहूर डांसर वाणी गणपति से साल 1978 में की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता केवल 10 साल तक चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

- Advertisement -

वाणी गणपति से तलाक से पहले कमल हासन की जिंदगी में अभिनेत्री सारिका आईं। कमल हासन और सारिका ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। जब वाणी को कमल और सारिका के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिनेता से तलाक ले लिया। इसके बाद कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी कर ली। इन दोनों की दो बेटियां अभिनेत्री श्रुति और अक्षरा हासन हैं। फिल्मों के अलावा कमल हासन राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम मक्कल निधि मय्यम है।

 

 

TAGGED: अभिनेता कमल हासन, ग्रैंड न्यूज़, दिग्गज कलाकारों, बाल कलाकार, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चोरी की हद पार : दुकान में नहीं मिला ज्यादा पैसा, ले गए बीड़ी, सिगरेट, गुटखा
Next Article BIG NEWS : अब किसी घर से नहीं उठाया कचरा… तो बचना होगा मुश्किल… नगर निगम ने किया ऐसा इंतजाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Narendra Modi’s message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
Grand News देश June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?