Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री बघेल बोले – ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता… कोरोना काल में भी प्रतिदिन 26 लाख लोगों को मिला रोजगार… यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल की घोषणा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

मुख्यमंत्री बघेल बोले – ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता… कोरोना काल में भी प्रतिदिन 26 लाख लोगों को मिला रोजगार… यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल की घोषणा…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/07 at 10:05 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम सेलूद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की तरक्की और खुशहाली से ही समाज में खुशहाली लाई जा सकती है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई अभिनव योजनाएं शुरू की गई है। जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेलूद में 8 करोड़ रुपए के लागत से मिनी स्टेडियम के निर्माण और वहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौठानों में महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए शेड निर्माण हेतु 5 करोड़ रूपए तथा क्षेत्र में 25 स्थानों पर ओपन जिम की स्थापना की भी स्वीकृति दी। उन्होंने पाटन इलाके ग्राम पंचायतों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपए स्वीकृत किये।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते ग्रामीण विकास के तेजी से पिछड़ने की आशंका थी लेकिन सरकार ने ऐसे निर्णय लिए, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक गतिविधियां कम से कम प्रभावित हुईं। मनरेगा के तहत जरूरतमंद लोगों को रोजगार देने का काम छत्तीसगढ़ राज्य ने सबसे पहले शुरू किया और इसे वृहद पैमाने पर संचालित कर लोगों की मदद की। इससे ग्रामीण विकास के साथ-साथ लोगों की आर्थिक स्थिति अप्रभावित रही। कोरोना काल के दौरान राज्य में प्रतिदिन औसत रूप से 26 लाख लोगों को काम मिला।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वनांचल में लघु वनोपज की खरीदी से लोगों को लघु वनोपज का वाजिब मूल्य मिला है। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को लाभ मिलना शुरू हो चुका है। इससे पशुधन के रखरखाव के संबंध में जागरूकता आई है। अब गोबर कीमती वस्तु है। इससे लोग पशुओं को अधिकाधिक समय कोठा में ही रखना पसंद करते हैं। पहाटिया भी इसके प्रति काफी जागरूक हैं क्योंकि गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर का महत्व काफी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा योजना के माध्यम से वाटर रिचार्ज के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिलासपुर और सूरजपुर को केंद्र सरकार की ओर से इस कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने कहा कि गौठान को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करना है। महिलाओं को यहां काम करने में आसानी हो, इसके लिए शेड स्वीकृत किये गए हैं। इस बार दीवाली के मार्केट में महिलाओं की अहम भागीदारी है। इन्हें अन्य उत्पादों के निर्माण के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

- Advertisement -

कोरोना काल में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह हमने सुनिश्चित किया। तीन महीने का राशन मुफ्त में दिया। मध्याह्न भोजन बच्चों के घरों में भेजा गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों के घरों में भी सप्लाई जाती रही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याएं भी सुनी एवं जनप्रतिनिधियों ने उनसे नवीन निर्माण कार्यों और अन्य सुविधाओं की मांग भी की। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उक्त संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिये।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रेमिका से बात नहीं करवाने पर युवती को उतारा मौत के घाट… पहले गला दबाकर ली जान… फिर…
Next Article बड़ी खबर : Joe Biden होंगे अमेरिका के 46 वें राष्‍ट्रपति, हासिल की जीत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?