Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : तीसरे बच्चे का भी निकाला गया शव… बर्थडे पार्टी मानाने गए थे तीन दोस्त… नदी में डूबने से हुई तीनों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोंडागांवछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : तीसरे बच्चे का भी निकाला गया शव… बर्थडे पार्टी मानाने गए थे तीन दोस्त… नदी में डूबने से हुई तीनों की मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/08 at 7:11 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

कोंडागांव। संबलपुर में हुए हादसे में रविवार को तीसरे बच्चे का भी शव निकाल लिया गया। यह अपने दोस्तों के साथ यहां जन्म दिन की पार्टी मनाने शनिवार को आया था। नदी मे डूबने से तीनों दोस्तों की मौत हो गई। सभी बच्चे चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। इनकी उम्र 13 से 15 साल के बीच है। 8 दोस्तों की टोली यहां पहुंची थी। इनमें से नदी में नहाते हुए तीन बच्चे गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। बाकी के बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी, मगर तब तक देर हो चुकी थी।

Contents
जन्मदिन पर ही मौतसमय पर नहीं मिली मदद

- Advertisement -
Ad image

जन्मदिन पर ही मौत

शनिवार को दो बच्चों का शव निकाला जा चुका था। इनके नाम कमरान अंसारी व आमोक सिंह ठाकुर था। इनका एक साथी वत्सल भी डूब गया था, रविवार को इसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। यह सभी आमोक का ही जन्म दिन सेलीब्रेट करने नदी किनारे आए थे। अमोक की भी इस हादसे में मौत हो गई। जन्म दिन के दिन ही परिवार में मातम छा गया।

- Advertisement -

समय पर नहीं मिली मदद

सुनसान से इलाके में बच्चे अपने साथियों को डूबता देख चिल्लाने लगे । कुछ देर बाद जब लोग पहुंचे तो मदद मिली। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को भी बताया 5 घंटे का वक्त गोताखोरों की टीम को लाने में लग गया। स्थानीय लोगों ने ही इस मामले में पहला शव कामरान का निकाला था।

- Advertisement -

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोजागारी पारा निवासी मृतक कमरान अंसारी व आमोक सिंह ठाकुर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। कमरान के पिता की मौत तीन महीने पहले ही हुई थी। डूबने वालों में शामिल सरगीपाल निवासी वत्सल सेन की एक बहन है। बच्चों का परिवार इस त्रासदी से बुरी तरह हिल चुका है। क्षेत्र के लोग नदी पर आने-जाने वालों पर निगरानी की मांग पुलिस से कर रहे हैं ताकि ऐसी घटना और ना हो।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चचेरे भाई ने उतारा था मौत के घाट… साक्ष्य छिपाने सिर काटकर फेंका था कुएं में… पूछताछ में बताई हत्या की यह वजह 
Next Article 17 साल की साली से जीजा ने किया दुष्कर्म… फिर धमकी देते हुए बोला- दीदी को बताया तो जान से मार दूंगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
अब कॉल करने पर नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की Cyber Crime Caller Tune
NATIONAL देश मनोरंजन June 26, 2025
BIG NEWS
BIG NEWS: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी सफल, जांच जारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद... सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी... मौत
BIG NEWS : दर्दनाक हादसा ! दिल टूटने के बाद… सैड रील बनाते-बनाते 13वें फ्लोर से गिरी… मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
BIG NEWS : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू
Grand News NATIONAL देश June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?