Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 140 की स्पीड में स्टंट करते चला रहे थे कार… हुए हादसे का शिकार… पलटने से एक की मौत, चार की हालत गंभीर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

140 की स्पीड में स्टंट करते चला रहे थे कार… हुए हादसे का शिकार… पलटने से एक की मौत, चार की हालत गंभीर 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/08 at 11:13 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

गाजियाबाद। जिले के विवेकानंद आरओबी पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर स्टंट के दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद कार तीन बार पलटते हुए डिवाइडर के पार चली गई। दूसरी ओर से बाइक सवार आ रहा था, जो चपेट में तो आया मगर कोई बड़ी चोट नहीं आई, लेकिन कार में चालक के बगल में बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर और पीछे बैठे तीन युवा गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

- Advertisement -
Ad image

परिजनों ने बताया कि सभी घायल और मृतक 18 से 20 साल आयु वर्ग के हैं और सभी विवेकानंद के ही रहने वाले आपस में दोस्त हैं। गाड़ी कार्तिक की है और वह खुद ही चला रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय सड़क खाली होने के वजह से उसके मन में स्टंट सूझी और उसने गाड़ी की पूरी स्पीड खोल दी। करीब 140 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में वह गाड़ी को कभी दाहिने तो कभी बाएं घुमाने लगा। इतने में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर में टकराकर तीन बार पलटी खाते हुए दूसरी ओर चली गई। संयोग से उसी समय डिवाइडर के दूसरी ओर एक बाइक सवार आया और इनकी गाड़ी बाइक से छू कर रूक गई। इस हादसे में बाइक समेत सवार भी गिर गया, लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई है। बल्कि वह हादसे के बाद चुपचाप अपनी बाइक उठाया और चला गया।

- Advertisement -

इधर, हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक दीपक श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी चार युवकों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। घायलों की पहचान विवेक यादव, अतुल, रितेश कुमार और कार्तिक कौशिक के रूप में हुई है। इनमें रितेश और अतुल आपस में मामा भांजे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फर्जी पति-पत्नी बन चला रहे थे सेक्स रैकेट… पुलिस ने मारा छपा… आपत्तिजनक सामान के साथ 7 गिरफ्तार
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 2 लाख पार… आज मिले 1375 नए कोरोना संक्रमित… 2093 हुए स्वस्थ… 13 की मौत… इन जिलों से मिले इतने संक्रमित 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार। पामगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?