Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे आंगनबाड़ी केन्द्र : ‘बच्चे सबसे अच्छे‘ लिखकर बच्चों का बढ़ाया हौसला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्गसामाजिक

 मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे आंगनबाड़ी केन्द्र : ‘बच्चे सबसे अच्छे‘ लिखकर बच्चों का बढ़ाया हौसला 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/08 at 7:45 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के आर-जामगांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वहां बच्चों से रू-ब-रू होते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के ब्लैक बोर्ड पर ‘बच्चे सबसे अच्छे‘ लिखकर उनका हौसला बढ़ाया। यह अवसर था वेदांता समूह के सहयोग से दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के रेनोवेशन पश्चात् लोकार्पण का।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने निरीक्षण के दौरान इस आंगन बाड़ी केन्द्र की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ऑडियो विजुअल की सुविधा वाले इस केंद्र में बच्चों को कल्पनाशीलता विकसित करने सहित खेल-खेल में सीखने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे। आंगनबाड़ी की दीवारें पशु-पक्षियों के सुंदर तस्वीरों से सजी थी। मुख्यमंत्री एक-एक कर इनके बारे में पूछते रहे और बच्चे उत्साह से जवाब देते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वह पहली जगह होती है, जहां घर से परे बच्चे पहली बार देर तक रुकते हैं और विभिन्न क्रियाकलापों तथा गतिविधियों से भली-भांति ढंग से परिचित होते है। यह केन्द्र सुंदर हो, सुविधापूर्ण हो, मनोरंजक हो तो बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि लोकार्पित होने वाले केन्द्रों में ऑडियो विजुअल क्लास के लिए टीवी सेट आदि की व्यवस्था की गई है। हाइजिनिक किचन बनाया गया है। वाटर फिल्टर की सुविधा है। एक मॉडल आंगनबाड़ी के अनुकूल यहां बड़ा सुंदर माहौल बनाया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यहां की कार्यकर्ता मोहिनी म्हस्के और सहायिका देवेंद्री श्रीवास ने सुपोषण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है तथा अपने केंद्र को कुपोषण से मुक्त किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान भी किया। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: GRAND NEWS, आंगनबाड़ी केन्द्र, छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 17 साल की साली से जीजा ने किया दुष्कर्म… फिर धमकी देते हुए बोला- दीदी को बताया तो जान से मार दूंगा
Next Article ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री का निधन… सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?