Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी में अचानक क्यों बढ़ी कोरोना संक्रमितों की रफ़्तार… क्या प्रदूषण बना कारण? या कुछ और है वजह… जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशस्वास्थ्य

राजधानी में अचानक क्यों बढ़ी कोरोना संक्रमितों की रफ़्तार… क्या प्रदूषण बना कारण? या कुछ और है वजह… जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/08 at 9:26 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों में सितंबर के बाद से कुछ राहत मिली थी। देखा जाए तो सितंबर के तीसरे हफ्ते में रोज मिलने वाले मामलों का ग्राफ कुछ कम होता नजर आ रहा था। हालांकि, दिल्ली में हालात इससे उलट होते जा रहे हैं। राजधानी में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि दिल्ली ने रोज नए मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।

Contents
लोगों की गतिविधियां हो सकती हैं बड़ा कारणउन्होंने कहा ‘कोविड फ्लू की तरह फैल रहा है, लेकिन मुद्दा मृत्यु दर का है। राजधानी में इसका कारण लोगों के रहने और मूवमेंट का तरीका हो सकता है।’ हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि हमें 2021 के लिए सावधान रहना होगा।एक बार में हो सकते हैं दो संक्रमण

कुछ लोग इसे दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave) भी बता रहे हैं। खैर इसी तरह के कुछ सवालों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के निदेशक डॉक्टर एसके सरिन ने सामने रखा। खास बात है कि डॉक्टर सरिन उस पांच सदस्यीय कमेटी का भी हिस्सा हैं, जो महामारी से निपटने में मुख्यमंत्री के मददगार के रूप में काम कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

लोगों की गतिविधियां हो सकती हैं बड़ा कारण

राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे मामलों को लेकर डॉक्टर सरिन ने कहा ‘यह चिंता की बात है। आप लोगों को देखेंगे, तो वे बगैर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के चल रहे हैं। भले ही इसे तीसरी लहर या कम्युनिटी स्प्रैड कहें, नवंबर और दिसंबर में मामले बढ़ने की संभावना है। ‘

- Advertisement -

उन्होंने कहा ‘कोविड फ्लू की तरह फैल रहा है, लेकिन मुद्दा मृत्यु दर का है। राजधानी में इसका कारण लोगों के रहने और मूवमेंट का तरीका हो सकता है।’ हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि हमें 2021 के लिए सावधान रहना होगा।

मास्क बेहद जरूरी

- Advertisement -

डॉक्टर सरिन मास्क पहनने की बात पर जोर देते हैं। उन्होंने इसके लिए चीन में हुई एक स्टडी का भी हवाला दिया है। उन्होंने कहा ‘मेरी सलाह है कि अगर आपके परिवार में किसी को कोरोना है, तो सोचें कि आपको भी है। अगर आप संक्रमित नहीं हैं, तो खुद को बचाएं, दूसरों को बचाएं। किसी को अंदर न आने दें। यही सेल्फ आइसोलेशन की जरूरी बात है।’ डॉक्टर सरिन के मुताबिक, चीन की स्टडी बताती है कि अगर परिवार के सदस्य मास्क पहनते हैं तो हजार्ड रेशो पांच गुना कम हो जाता है।  उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कभी भी मास्क न हटाएं।

एक बार में हो सकते हैं दो संक्रमण

माना जा रहा है कि दिल्ली में प्रदूषण भी संक्रमण के मामले बढ़ने का कारण हो सकता है। इसपर डॉक्टर सरिन का कहना है कि दिल्ली में फिलहाल दो चीजें हैं- सर्दियां और प्रदूषण। उन्होंने कहा ‘दिल्ली में तापमान काफी कम है और सर्दियों में वायरस ज्यादा देर तक रह सकता है। ‘ उन्होंने बताया ‘यह डेंगू, सर्दी-जुकाम जैसे दूसरे वायरस के साथ भी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर किसी तक वायरस पहुंच गया है, तो हो सकता है कि उसे दो संक्रमण हुए हों। हालांकि, उन्होंने बताया कि कोविड के मामले बढ़ने में प्रदूषण का सीधा हाथ नहीं है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article श्वेता तिवारी ने रचाई तीसरी शादी ! लोगों ने पूछा- आखिर क्यों?
Next Article छत्तीसगढ़ : कट्‌टा दिखाकर यहां लुटेरे लूट गए ऐल्यूमिनियम से भरी दो ट्रकें… ड्राइवरों को बांधा पेड़ से… फिर हो गए फरार… 50 लाख रुपए की लूट अनुमान  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?