Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस नेता का विवादित बयान, जो बाइडेन की मदद से J&K में लागू करवाएंगे आर्टिकल-370
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsसरकार

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, जो बाइडेन की मदद से J&K में लागू करवाएंगे आर्टिकल-370

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/09 at 2:44 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता जहांजेब सिरवाल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की मदद से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को वापस लागू करवाएंगे। सिरवाल ने यह विवादित बयान उस समय दिया, जब वे जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दे रहे थे।

कांग्रेस के युवा नेता जहांजेब सिरवाल ने कहा, ”मैं जो बाइडेन और कमला हेरिस को जीत की बधाई देता हूं। यह कोई व्यक्तिगत जीत नहीं है, यह एक विचारधारा की जीत है। यह एक लोकतंत्र की जीत है। जहां तक भारत और जम्मू-कश्मीर की बात है, इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह साफ है उनकी जीत से इस्लामोफोबिया में कमी आएगी। जो बाइडेन के पुराने बयानों से लगता है कि वे भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे और सरकार आर्टिकल-370 और 35-ए को वापस लागू करेगी। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अलोकतांत्रिक तरीके से आर्टिकल-370 को हटाया था। इससे इस्लोफोबिया में भी कमी आएगी।”

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब जम्मू-कश्मीर के नेता आर्टिकल-370 को वापस लागू करने की मांग कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता आर्टिकल-370 को फिर से लागू करने की बात कह चुके हैं। हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि एक समय आएगा जब केंद्र सरकार खुद लोगों से हाथ जोड़कर पूछेगी कि आपको विशेष दर्जा की बहाली के अलावा क्या चाहिए। मुफ्ती ने हिरासत से बाहर आने के बाद जम्मू में पहली रैली में कहा, ”केंद्र सरकार ने लोगों की आवाज को दबाया और वे उन्हें बात नहीं करने दे रहे हैं। यह प्रेशर कुकर जैसा है। उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया है। लेकिन जब प्रेशर कुकर फटता है तो पूरे घर को जला डालता है।”

जम्मू-कश्मीर से कब हटाया गया था आर्टिकल-370

जम्मू-कश्मीर से पिछले साल अगस्त में आर्टिकल 370 को हटा दिया गया था। 5 अगस्त, 2019 को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शाषित प्रदेश में बांट दिया था। इसके फैसले को लागू करने से पहले जम्मू-कश्मीर के सभी प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। इन नेताओं को धीरे-धीरे कुछ महीनों बाद रिहा किया गया। हाल ही में प्रमुख नेताओं में रिहा होने वालीं महबूबा मुफ्ती थीं।

TAGGED: आर्टिकल-370, कांग्रेस नेता, ग्रैंड न्यूज़, जम्मू कश्मीर, जहांजेब सिरवाल, बाइडेन, लोकतंत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG FRAUD : रायपुर एम्स में नौकरी का झांसा… लाखों रुपए की ठगी… और भी हैं चौंकाने वाली बातें
Next Article वड़ा पाव देखकर खुद को रोक नहीं पाईं शिल्पा शेट्टी… वीडियो में देखें क्या हुआ
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
CG News : हाई स्कूल और धान उपार्जन केंद्र की मांग पर अड़े मुड़ागांव के ग्रामीण, सड़क पर उतरें 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : डीएपी खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने मचाया हंगामा, सभी कांग्रेस विधायक निलंबित 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Iraq Fire : इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Iraq Fire : इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 17, 2025
Chhattisgarh : कोण्डागांव की रंजीता ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, सीएम साय ने दी बधाई
Chhattisgarh : कोण्डागांव की रंजीता ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, सीएम साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?