Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी है फल, बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी है फल, बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/09 at 5:08 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। वैसे तो इस फल का मूल स्थान चीन है और दुनिया में चीन ही कीवी का सबसे बड़ा उत्पादक भी है, लेकिन अब इसे दुनियाभर में लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसके फायदे भी अनेक हैं। इसमें बैक्टीरिया-रोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने से लेकर आंखों में धुंधलेपन की समस्या से बचने के लिए किया जा सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

कहते हैं कि पेट की समस्या से ही सभी रोगों की शुरुआत होती है, इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से कब्ज जैसी समस्या से निजात मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image

कीवी अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या में भी राहत दे सकता है। यह सेरोटोनिन और फोलेट से समृद्ध होता है, जिससे अनिद्रा और तंत्रिका-मनोविकार की समस्या दूर होती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि सोने से एक घंटा पहले अगर एक या दो कीवी का सेवन किया जाए तो नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।

- Advertisement -

कीवी का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। अध्ययनों के मुताबिक, कीवी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। इसके रोजाना सेवन से हृदय रोग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

- Advertisement -

कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। दरअसल, इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सेल्स को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट के तौर पर आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, स्वास्थ्य
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : मंत्रालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बड़ा फैसला… प्रशासन ने जारी किये आदेश…
Next Article बड़ी खबर : रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ बढ़ने से… समय सीमा में इजाफा… अब इस समय तक खुलेंगे कार्यालय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?