Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : मरवाही की चुनावी जंग का… परिणाम आएगा कल… किसके सिर होगा ताज… बड़ा है सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMarwahiछत्तीसगढ़पेंड्राराजनीति

POLITICS : मरवाही की चुनावी जंग का… परिणाम आएगा कल… किसके सिर होगा ताज… बड़ा है सवाल

Desk
Last updated: 2020/11/09 at 12:06 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मरवाही उपचुनाव का परिणाम निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक 10 नवंबर को सामने आएगा। 3 नवंबर को इसके लिए मतदान किया गया था। मरवाही विधानसभा के 77 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, लिहाजा परिणाम किसके पक्ष में आने वाला है, इसका पूर्वाकलन बेहद चुनौतीपूर्ण और कठिन है।

- Advertisement -

आम चुनाव में इतनी बड़ी तादाद में मतदान का सीधा तात्पर्य सत्ता के विरोध में माना जाता है, लेकिन इस वक्त जबकि सरकार पूर्ण बहुमत के साथ शासन कर रही है और सरकार के कार्यकाल को 3 साल से ज्यादा का वक्त शेष है, ऐसे में यह मान लेना कि मतदाताओं ने मतदान के माध्यम से सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है, न्यायोचित नहीं माना जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विदित है कि मरवाही चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ है, हालांकि इन दोनों राजनीतिक दलों के अलावा मरवाही उपचुनाव में 6 अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना भाग्य आजमाया है, लेकिन वे मतदान के परिणाम को कितना प्रभावित कर पाएंगे, इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हां, यदि जनता कांग्रेस से प्रत्याशी मैदान में होते, तो एक बार त्रिकोणीय संघर्ष और उसके परिणाम को लेकर समीकरण में बदलाव की गुंजाइश बनती थी। लेकिन जोगी कांगे्रस को नामांकन दाखिल के साथ ही मरवाही उपचुनाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

- Advertisement -

अब यहां पर सीधा मुकाबला ही हुआ है, यही कहा जा सकता है। कांग्रेस ने जहां स्थानीय प्रत्याशी के तौर पर केके धु्रव को तो भाजपा ने डाॅ. गंभीर सिंह पर दांव खेला है, देखने का विषय होगा कि इन दोनों ही दलों के इन प्रत्याशियों में से कौन सा चेहरा मरवाही की जनता को ज्यादा प्रभावित कर पाया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUCCESS : तकनीक के आगे फेल हुए… शातिर ट्रक लुटेरे… वरना कबाड़ बन जाता 30 लाख का एल्युमिनियम
Next Article BREAKING : फोन पर पति ने दिया… तीन तलाक, मामला दर्ज… जिले में अब तक का पहला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : करंट लगने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना May 19, 2025
CG : सब्जी के झोले में निकला करैत, घरवालों के उड़े होश, देखें वीडियो
CG : सब्जी के झोले में निकला करैत, घरवालों के उड़े होश, देखें वीडियो
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG BREAKING
CG BREAKING: शादी के 1 माह बाद आधी रात को पत्नि ने लगाया इंजेक्शन, हुई मौत, पत्नी बोली- बचाने की कोशिश की
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG : 20 जून तक बंद रहेगा कुम्हारी ब्रिज, दुर्ग-भिलाई जाने आने इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?