Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झुमका डैम में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा, पर्यटन की अपार संभावनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

झुमका डैम में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा, पर्यटन की अपार संभावनाएं

GrandNews
Last updated: 2020/11/09 at 9:40 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

कोरिया।  जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सोमवार को झुमका वाटर टूरिज्म सोसाइटी एवं अमृतधारा पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में झुमका डैम में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। कोरिया जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं को देखते हुए पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने और अमल में लाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। अमृतधारा जलप्रपात के आसपास के क्षेत्र में एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू करने के संबंध में भी  समिति के सदस्यों ने कई उपयोगी सुझाव दिए। झुमका डैम में वाटर टूरिज्म के तहत विभिन्न प्रकल्पों तथा अमृतधारा पर्यटन विकास समिति से कॉटेज, रेस्टोरेंट की स्थापना को लेकर भी सहमति बनी।
बैठक में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने भी अमृतधारा जलप्रपात के पास स्वच्छता बनाये रखने एवं एडवेंचर एक्टिविटी के संबंध में कलेक्टर राठौर से चर्चा की। उन्होंने आसपास के गांवों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने पर बात की। पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने के साथ वहां सुरक्षा का ध्यान रखा जाये। संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर  अंबिका सिंहदेव ने पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया।  उन्होंने मत्स्य पालन के साथ ही मार्केटिंग की भी कार्य योजना बनाने का सुझाव दिया। क्लेक्टर ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा फिश केज बनाये गए हैं, जिससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरिया में 45 हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों की नींद हराम, वन विभाग ने कह दी ये बात
Next Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों के लिए 11 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?