Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : मध्यप्रदेश में रुझानों के नेताओं के सियासी वार… दिग्विजय सिंह ने इवीएम पर उठाये सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़मध्य प्रदेश

बड़ी खबर : मध्यप्रदेश में रुझानों के नेताओं के सियासी वार… दिग्विजय सिंह ने इवीएम पर उठाये सवाल

GrandNews
Last updated: 2020/11/10 at 11:46 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे जनता और सरकार के बीच मुकाबला है। अभी पोस्टल बैलेट के रुझान हैं। इनकी तो कांग्रेस के लोगों को लिस्ट ही नहीं दी गई है। अभी ईवीएम खुलने दो, तो पता चलेगा।

3 नवंबर को भी सवाल किए थे

- Advertisement -
Ad image

इससे पहले दिग्विजय ने 3 नवंबर को कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जिसमें चिप है, वह ‘हैक’ हो सकती है। देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

- Advertisement -

कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत पर दांव

- Advertisement -

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कुल 9 हजार 361 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हुई। उपचुनाव में कुल 355 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलेट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपेट जिलों में उपलब्ध कराए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, मजिस्ट्रेट और मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। कोविड-19 से बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में लाई जाएंगी। केन्द्रीय प्रेक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए ईवीएम मशीनों को सील किया जाएगा।

यह सीटें हैं

राज्य में जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, बड़ामलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल से हैं। कुल 28 सीटों में से 25 पर संबंधित विधायकों के त्यागपत्र और 03 अन्य पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। इन 28 सीटों में से 27 पर कांग्रेस का और एकमात्र आगर सीट पर भाजपा का कब्जा था।

मंत्रियों पर नजर

उपचुनाव में राज्य के 12 मंत्रियों और कुछ पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट (भाजपा, सांवेर) और गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा, सुरखी) की किस्मत का फैसला होगा। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (सांची), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना (सुमावली), कृषि राज्य मंत्री गिर्राज डंडोतिया (दिमनी), सहकारिता राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया(मेहगांव), ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (डबरा) और लोक निमार्ण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ (पोहरी) की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

TAGGED: GRAND NEWS, MP ELECTION, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश उपचुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जीत की प्रार्थना:लोजपा कर रहा नीतीश मुक्त बिहार के लिए हवन, पार्टियों के समर्थक जीत के लिए मंदिरों में कर रहे पूजा-अर्चना
Next Article COUNTING : मरवाही के रण में… भाजपा को गंभीर झटका… वोटिंग बोर्ड पर चमके ध्रुव 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता पर भाजपा का प्रहार, किशोर महानंद ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना
Grand News June 24, 2025
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
RAIPUR BREAKING : ट्रंक में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, वकील समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे का लेनदेन हत्या वजह 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?