Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LIVE Bihar Election Result: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा, लालू के करीबी भोला यादव पीछे; 121 पर एनडीए, 108 पर महागठबंधन आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

LIVE Bihar Election Result: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा, लालू के करीबी भोला यादव पीछे; 121 पर एनडीए, 108 पर महागठबंधन आगे

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/10 at 12:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इधर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। अबतक की शुरुआती रुझानों में 126 पर एनडीए और 104 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी।

- Advertisement -
Ad image

11:30 AM: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मतगणना में पिछड़े

- Advertisement -

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मधेपुरा से अपने चुनाव में पीछे हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनती में पप्पू यादव जदयू की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निखिल मंडल से पीछे चल रहे थे। मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे पप्पू यादव 2019 के पूर्व तक संसद के सदस्य हुआ करते थे। 2014 में उन्होंने राजद के सिंबल पर मधेपुरा सीट पर जीत हासिल की थी। 2015 में राजद से बागी तेवर अपनाते हुए पप्पू यादव ने खुद की जन अधिकार पार्टी बना ली। 2020 में पप्पू यादव ने मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया और मैदान में उतरे। पर यहां से उन्हें बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल से पप्पू काफी पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह अब तक के रुझान ही हैं। परिणाम आना अभी शेष है।

- Advertisement -
TAGGED: BIHAR ELECTION, ग्रैंड न्यूज़, भोला यादव, लव सिन्‍हा, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article COUNTING : मरवाही के रण में… भाजपा को गंभीर झटका… वोटिंग बोर्ड पर चमके ध्रुव 
Next Article BREAKING : सीएम बघेल का दावा ठोस तो… डाॅ0 रमन, कौशिक के दावे… पड़ गए पूरी तरह ठंडे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?