रायपुर। मरवाही का परिणाम कांग्रेस के लिए किसी सुखद खबर से कम नहीं है। कांग्रेस ने यहां पर बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस विषय पर कहा कि जो जीत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी और अमित जोगी भी दर्ज नहीं करा पाए, उसे डाॅ0 धु्रव ने दर्ज कराया है। दरअसल, यह कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों पर मरवाही की जनता का मुहर है। यह पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनकर काम आएगा।
सीएम बघेल ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से मंत्रियों और विधायकों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज जो परिणाम सामने आया है, उसका श्रेय इन सभी को जाता है। सीएम बघेल ने कहा कि जिसको जो भी जिम्मेदारी मिली उसने बेहतर कार्य किया, इसका फायदा मिला।
सीएम ने कहा कि मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ जो पहले कार्य करते थे वे भी इस चुनाव में सामने आए। इससे समझ आता है कि मरवाही कांग्रेस का इंतजार कर रही थी, जो आज पूरा हो गया है। अब मरवाही भी प्रदेश के अन्य जगहों की तरह तेजी से विकास करते नजर आएगा।