दंतेवाड़ा। प्रदेश और केंद्र सरकार के अथक प्रयासों के बावजूद छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। नक्सली लगातार अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली प्रशासनिक अफसरों की रेकी करने कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। इस घटना की पुष्टि जिला एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पांच लाख का इनामी नक्सली बुधरा दंतेवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा था। बताया गया कि नक्सली अफसरों पर नजर रख रहे हैं और रेकी के लिए बुधरा को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Advertisements
Advertisements