Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का मुंबई के अस्पताल में निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग : भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का मुंबई के अस्पताल में निधन

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/14 at 5:24 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी किताबइमरजेंसी में जेल गए कैलाश सारंग के जीवन पर बन रही फिल्म 

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। कैलाश सारंग कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग पूर्व मंत्री एवं नरेला विधायक विश्वास सारंग के पिता थे। मध्य प्रदेश भाजपा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

- Advertisement -
Ad image

स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में जनसंघ की नींव मजबूत करने वाले नेता कैलाश सारंग की सितंबर में तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां पर उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें नवंबर के पहले सप्ताह में एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका 

मध्यप्रदेश की राजनीति को जानने वाले पुराने लोग बताते हैं कि यहां की सियासत में दो ही घराने अहम रोल निभाते थे। एक गौर घराना, दूसरा सारंग घराना। सारंग और गौर ने भोपाल में कई कीर्तिमान रचे। भाजपा को मजबूत करने में यह दोनों ही दिग्गजों का बड़ा योगदान माना जाता है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी किताब

कैलाश सारंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘नरेंद्र से नरेंद्र’ शीर्षक से किताब लिख चुके हैं। इसमें नरेंद्र मोदी के संघर्ष के दिनों से लेकर देश की सत्ता संभालने तक के सफर पर लिखा है। इसमें प्रधानमंत्री की जिदंगी में आए उतार-चढ़ावों का जिक्र किया गया है।

इमरजेंसी में जेल गए 

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कैलाश सारंग मीसाबंदी रह चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश में लागू इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई महीनों जेल में रहे थे।

कैलाश सारंग के जीवन पर बन रही फिल्म 

कैलाश सारंग कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले साल ही उनके जीवन पर केंद्रित एक मोटिवेशनल फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया था। इस फिल्म के लेखक, निर्देशन पंकज श्रीवास्तव विद्यापुत्र कर रहे हैं। निर्देशक के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश सारंग के जीवन के उतार-चढ़ाव बताया जाएगा। उनके जरिए राजनैतिक और सामाजिक कार्यों को दिखाकर नई पीढ़ी को प्रेरणा दी जाएगी।

 

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्रैंड परिवार ने मनाया दीपोत्सव का त्यौहार, चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : धर्म में बढ़ेगी रुचि… अज्ञात भय की आशंका…पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?