Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से की मुलाकात…. एफसीआई के अतिरिक्त राज्य के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन की अनुमति का किया आग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से की मुलाकात…. एफसीआई के अतिरिक्त राज्य के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन की अनुमति का किया आग्रह

GrandNews
Last updated: 2020/11/17 at 4:40 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

- Advertisement -

इस दौरान मुख्यमंत्री ने एफसीआई के अतिरिक्त राज्य के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वनांचल क्षेत्रों में मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने की मांग भी की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपरण वर्ष 2018-19 में 80.38 लाख मेट्रिक टन एवं 2019-20 में 83.94 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई जिससे उत्पन्न होने वाले परिणामी चावल की केंद्रीय पूल एवं राज्य पूल में राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आवश्यक मात्रा के पश्चात भी धान अधिशेष रहा। अधिशेष धान की मिलिंग कराकर राज्य को अतिरिक्त चावल की मात्रा लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। खाद्यान्न से एथेनॉल बनाने वाले प्लांटों की स्थापना के संबंध में राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में इस संबंध में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 6 लाख मेट्रिक टन धान से एथेनॉल उत्पादन करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

बघेल ने एफसीआई के अतिरिक्त राज्य के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन के लिए अनुमति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा अधिशेष धान अनुमानित 6 लाख मेट्रिक टन धान को एथेनॉल संयंत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों में वनवासियों को मिट्टी की तेल की अत्यंत आवश्यकता होती है अतः मिट्टी तेल के कोटे को बढ़ाया जाए।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article DECISION : इस बार 90 लाख मीट्रिक टन… धान खरीदी का सरकार ने तय किया लक्ष्य… 13 दिन बाद शुरू होगी खरीदी
Next Article ड्रूम-ड्रूम- अब भूल जाओ पेट्रोल की टेंशन, ये ई-स्कूटर तेज पिकअप के साथ देगा 100+ की माइलेज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी... शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती Jodhpur unique marriage
Unique Marriage : एक बारात ऐसी भी… शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से उपजा संकट, दो सालों से नहीं आ रहा पानी
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथूर में नल जल योजना से ग्रामीण वंचित; जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से दो सालों से नहीं आ रहा पानी
जांजगीर-चांपा June 5, 2025
Jio Recharge : मिस न करें Jio का शानदार ऑफर, सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट
Grand News देश June 5, 2025
CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?