Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टीवी पर हिट होने के बावजूद ये सितारे चकाचौंध से हो गए दूर, ये अभिनेता तो अब करने लगा खेती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

टीवी पर हिट होने के बावजूद ये सितारे चकाचौंध से हो गए दूर, ये अभिनेता तो अब करने लगा खेती

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/17 at 12:56 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया चकाचौंध भरी है। देशभर से लोग मुंबई किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। कुछ यहां सफल हो जाते हैं तो कुछ का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाता। वहीं कई कलाकार सफल होने के बाद भी इंडस्ट्री से दूर हो जाते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सफल करियर के बावजूद टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

टीवी का जाना पहचाना नाम हैं दिशा वकानी। सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उन्होंने दयाबेन का मशहूर किरदार निभाया। बच्चे के जन्म के वक्त दिशा ने सीरियल से ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद वह फिर छोटे पर्दे पर नहीं लौटीं। उनके प्रशंसक आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने भी शो में उनके लौटने की गुंजाइंश बरकरार रखी है।

अभिनेता अनस राशिद ने सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में  सूरज राठी का किरदार निभाया था। अनस को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन जल्द ही वे ग्लैमर इडंस्ट्री से ऊब गए। साल 2018 में वे अपने गांव वापस लौट गए और खेती करने लगे। अनस का लुक पहले से थोड़ा बदल गया है।

रीवा की राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। शादी से पहले उन्होंने एलान कर दिया था कि अब वे इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था। शादी के बाद मिहिका ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह पति आनंद कपाई के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं।

 

TAGGED: अभिनेता, ग्रैंड न्यूज़, चकाचौंध, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की VIDEO : “लव जिहाद” पर सख्त हुई सरकार… गृहमंत्री ने कहा, लाया जाएगा कानून… रद्द होगी जबरदस्ती शादी
Next Article BREAKING : प्रदेश में आज से खुल गए “न्यायालय”… हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई… बडी अदालतों में रोटेशन सिस्टम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: गोदड़ी वाला धाम में आगामी 7 जून को अम्मा चोले वाली का बरसी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: नगर निगम छुट्टी में भी कर रहा निर्माण कार्य, निजी जमीन पर भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराया
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: धान की उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: अवैध रूप से 33 नग मवेशी को परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा। 
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?