Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : 26/11 हमले के बाद… पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने… क्यों पाक पर नहीं किया हमला… ओबामा का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONAL

BIG NEWS : 26/11 हमले के बाद… पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने… क्यों पाक पर नहीं किया हमला… ओबामा का खुलासा

Desk
Last updated: 2020/11/18 at 11:25 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब ’’ए प्राॅमिस्ड लैंड’’ में भारतीय राजनीति में भूचाल लाने वाले कई खुलासे किए हैं। भारत में यह किताब इस वजह से ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि ओबामा ने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात लिखी है। वहीं अब एक और नया खुलासा हुआ है, जिसका जिक्र उनकी इसी किताब में हैं। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले को लेकर महत्वपूर्ण और सभी को चैंका देने वाली बात लिखी है।

- Advertisement -
Ad image

ओबामा ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुंबई के 26/11 हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे थे, जिसके चलते उन्हें राजनीतिक नुकसान भुगतना पड़ा। ओबामा ने लिखा है कि मनमोहन सिंह चिंतित थे कि मुस्लिम-विरोधी भावनाओं में इजाफा हो रहा है तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ताकत बढ़ रही है। इन दोनों बातों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री संघर्ष करते रहे।

इसके अलावा ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ एक हफ्ते में दूसरी बार चर्चा में है. किताब के एक हिस्से में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी का जिक्र है। ओबामा के मुताबिक, सोनिया ने मनमोहन सिंह को इसलिए प्रधानमंत्री बनाया, क्योंकि वो चाहती थीं कि राहुल गांधी के लिए भविष्य में कोई चुनौती खड़ी न हो सके।

ओबामा लिखते हैं- कई सियासी जानकार मानते हैं कि सोनिया ने मनमोहन को बहुत सोच समझकर पीएम बनाया। मनमोहन सिंह का कोई पॉलिटिकल बेस भी नहीं था। सच्चाई कुछ और है। दरअसल, सोनिया नहीं चाहती थीं कि उनके 40 साल के पुत्र राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य को कोई खतरा हो। वे राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने के लिए भी तैयार कर रही थीं।

ओबामा ने एक डिनर का भी जिक्र किया है। यह ओबामा के सम्मान में मनमोहन सिंह ने होस्ट किया था। सोनिया और राहुल इसमें शामिल हुए थे। ओबामा लिखते हैं- सोनिया बोलने से ज्यादा सुनना पसंद कर रही थीं। जैसे ही पॉलिसी मैटर की तरफ बात होती तो वो बातचीत का रुख अपने बेटे राहुल की तरफ मोड़ देतीं। अब मेरे सामने साफ हो गया था कि सोनिया इंटेलिजेंट हैं और इसे जाहिर भी कर देती हैं। राहुल स्मार्ट और जोशीले दिखे। उन्होंने मेरे 2008 के इलेक्शन कैम्पेन के बारे में भी सवाल किए।

ओबामा के मुताबिक, 1990 के दशक में भारत मार्केट बेस्ड इकोनॉमी था। मिडिल क्लास तेजी से ग्रोथ कर रहा था। इसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अहम योगदान था। उन्होंने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए काफी मेहनत और कोशिश की। उनके बारे में कहा जाता है कि वे भ्रष्ट नहीं थे। उन्होंने लिखा है, मैं यह नहीं बता सकता कि सत्ता के शिखर तक सिंह का पहुंचना भारतीय लोकतंत्र के भविष्य का प्रतीक है या ये केवल संयोग मात्र है। ओबामा ने लिखा कि सिंह उस समय भारत की अर्थव्यवस्था, सीमापार आतंकवाद और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को लेकर चिंतित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुर्घटना : भाजपा नेत्री खुशबु सुंदर हुई हादसे का शिकार… टैंकर में जा घुसी तेज़ रफ़्तार कार…
Next Article शेयर बाजार : हल्की बढ़त के साथ खुला बाज़ार , सेंसेक्स 43900 के पार पहुंचा, इंडेक्स पर मॉर्गन स्टैनली ने दिया 50 हजार का लक्ष्य
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 108 एंबुलेंस सेवा में ड्राइवरों की सीधी भर्ती, रायगढ़ में रविवार को हुआ ड्राइविंग टेस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : उप अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई परीक्षार्थी, वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन भी बरामद, एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: रायगढ़ में किसान को मारने की कोशिश, बेटी को परेशान करने वालों पर लगाया आरोप – पीड़ित ने कहा: जान को है गंभीर खतरा!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CG NEWS: 10 लाख के 89 गुम मोबाइल फोन लौटाए गए, पुलिस की मेहनत लाई रंग – चेहरों पर लौटी मुस्कान
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?