Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज से शुरू हो रहे छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूर्ण… विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र में पूजा स्थलों का भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

आज से शुरू हो रहे छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूर्ण… विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र में पूजा स्थलों का भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/18 at 8:35 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

रायपुर। विश्व प्रसिद्ध सूर्य देव की आराधना तथा संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए समर्पित आज से शुरू हो रहे छठ पूजा को लेकर विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मनाने लगातार चिन्हित तालाबों के घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई व उचित व्यवस्था को लेकर अपने समर्थकों के साथ लगे हुए थे जो आज पूर्ण हो गया।यह पर्व हर वर्ष का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है। इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर दिन शुक्रवार को है। जिसकी शुरुआत आज से हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

विधायक विकास उपाध्याय ने भ्रमण के दौरान मीडिया के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से कोरोना के बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। छठ पूजा का प्रारंभ दो दिन पूर्व चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होता है, फिर पंचमी को लोहंडा और खरना होता है। उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है। तिथि के अनुसार, छठ पूजा 4 दिनों की होती है जो आज 18 नवंबर से आरंभ हो रही है और ये 4 दिन के पूरे कार्यक्रम को पूरे श्रद्धा के साथ पूरे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुचारू रूप से सम्पन्न कराने वे खुद अपने साथियों के साथ तैयारी में लगे हुए हैं।

विकास उपाध्याय ने छट पूजा के 4 दिन के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा पहला दिन जो आज से शुरू होगा छठ पूजा का प्रारंभ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है, इस दिन नहाय खाय होता है। इस वर्ष नहाय-खाय 18 नवंबर दिन बुधवार को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:46 बजे और सूर्योस्त शाम को 05:26 पर होगा। वहीं दूसरे दिन लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस वर्ष लोहंडा और खरना 19 नवंबर दिन गुरुवार को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:47 बजे पर होगा और सूर्योस्त शाम को 05:26 पर होगा।

छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि होती है। इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर को है। इस दिन सूर्यादय 06:48 बजे पर होगा और सूर्योस्त 05:26 बजे होना है। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 19 नवबंर को रात 09:59 बजे से हो रहा है, जो 20 नवंबर को रात 09:29 बजे तक है एवं चौथा दिन छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 21 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:49 बजे तथा सूर्योस्त शाम को 05:25 बजे होगा।

विकास उपाध्याय छठ महापर्व के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने रोज सुबह से पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे जो आज पूर्ण हो गया है। वे कल खमतराई तालाब,मच्छी तालाब गुढ़ियारी,नया तालाब गुढ़ियारी,आमातालाब समता कॉलोनी,महादेवघाट रायपुरा सहित विभिन्न घाटों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया था

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग की वेबसाइट का किया लोकार्पण, PDS, खाद्य और पोषण सुरक्षा संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण
Next Article प्रदूषण के खिलाफ जंग… इस देश में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगा बैन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?