Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भानबेड़ा कांकेर की महुआ लड्डू पहुंचा गृह मंत्री अमित शाह के घर दीपावली उपहार के रूप में मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भानबेड़ा कांकेर की महुआ लड्डू पहुंचा गृह मंत्री अमित शाह के घर दीपावली उपहार के रूप में मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट

Mahak Qureshi
Last updated: 2020/11/19 at 5:13 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE
भानबेड़ा कांकेर की महुआ लड्डू पहुंचा गृह मंत्री अमित शाह के घर
दीपावली उपहार के रूप में मुख्यमंत्री  बघेल ने की भेंट

कांकेर  छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले के भानबेड़ा की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की गई महुआ लड्डू की महक देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के घर तक पहुंच गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री  अमित शाह से मुलाकात कर दीपावली उपहार भेंट किए, इसमें प्रमुख रूप से भानबेड़ा कांकेर का महुआ लड्डू शामिल था।
वनोपज के दीपावली गिफ्ट पैक को लोगों ने किया खूब पसंद
गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी विक्रय केन्द्र ने दीपावली उपहार के रूप में इस बार वनोपज के उत्पादों का गिफ्ट पैक तैयार किया है, इसमें प्रमुख रूप से महुआ लड्डू, शहद, चिरौंजी, महुआ सैनिटाइजर, सर्व ज्वर चूर्ण, इमली कैंडी आदि के गिफ्ट पैकिंग की दीपावली उपहार के रूप में अच्छी मांग रही। दीपावली पर लोग अपने परिजनों के लिए उपहार में कुछ नया देने का सोचते हैं, इस लिहाज से इम्युनिटी बढ़ाने वाले वन विभाग के इन उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। वनोपज गिफ्ट पैक की कीमत 200 से लेकर 2100 तक की है, वन विभाग का उनके द्वारा वनोपज एवं वनौषधियों को बढ़ावा देने एवं लोगों में इम्युनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। इस नई पहल की खूब चर्चा रही, वन मंडल कांकेर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा राज्य में वनोपज संग्रहण कार्य के मामले में अग्रणी है। दीपावली में भानबेड़ा कांकेर की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 6.50 क्विंटल महुआ लड्डू का निर्माण कर विक्रय किया गया, इससे समूह की महिलाओं को 01 लाख 80 हजार रूपये का लाभ हुआ।

- Advertisement -
TAGGED: छत्तीसगढ़ ग्रैंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित… इस तारीख से करे आवेदन
Next Article मैनखेड़ा तालाब के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य से सिंचाई रकबा में वृद्धि, अंतिम छोर के किसान भी लाभान्वित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बाल गृह का निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगाया बादाम का पौधा.
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?