Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां का ‘घर-बार’ हुआ जमींदोज; घर के अंदर बना रखा था बार, मिलीं आपत्तिजनक सामग्रियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमध्य प्रदेश

यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां का ‘घर-बार’ हुआ जमींदोज; घर के अंदर बना रखा था बार, मिलीं आपत्तिजनक सामग्रियां

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/20 at 4:47 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर प्रशासन लगातार अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य कर रहा है। गुंडों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त कार्रवाई कर रहा है। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने नगर निगम को 15 बड़े गुंडों और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सूची सौंपी है। इस पर अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई हो रही है। अब इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां के लालाराम नगर वाले मकान को शुक्रवार को जमींदोज कर दिया। हालांकि, मकान का नजारा देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

दरअसल, अपने बंगले में प्यारे मियां ने बार बनाया हुआ था। बार में मंहगी विदेशी शराब के साथ एक तलवार भी रखी मिली। बार में लगी अलमारी से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। टीम जब बंगले की छत पर पहुंची तो यहां पर लग्जरी पेंट हाउस बना था। इस पेंट हाउस में ऐशो आराम की सभी वस्तुएं मौजूद थीं। पुलिस ने सभी वस्तुओं को बाहर निकालकर घर को जेसीबी और पोकलेन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया।

- Advertisement -
Ad image

#WATCH Madhya Pradesh: Municipal Corporation demolishes illegal construction at Indore premises of Pyare Miyan, who was arrested in July for running a sex racket.

"Illegally constructed 2nd floor, balcony & back area was demolished today," says Zonal Officer Nagendra S Bhadoria pic.twitter.com/IWbf18y4h9

— ANI (@ANI) November 20, 2020

इस मामले को लेकर उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि प्यारे मियां का लाला राम स्थित आलीशान मकान को तोड़ा गया है। तीन मंजिला इस मकान की छत पर प्यारे ने पेंट हाउस बना रखा था।इसमें एक आलीशान बीयर बार था। महंगी विदेशी शराब की कई बोतलों के साथ ही आपत्तिजनक सामग्रियां भी यहां से मिली हैं। निगम जोन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे का मकान नक्शे के विपरीत बना हुआ था, यहां से एक तलवार भी मिली है।

बता दें, प्यारे मियां को लेकर पुलिस को पता चला था कि वह अपने राम नगर स्थित मकान में भोपाल से कई नाबालिग लड़कियों को लेकर आया था, जिनके साथ वह दुष्कर्म किया करता था। वह लड़कियों के साथ ना केवल दुष्कर्म करता था बल्कि उन्हें जबरदस्ती नचाता भी था। प्यारे जिन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करता था, उनसे खुद को ‘अब्बू’ (पिता) कहलवाता था, वह ऐसा इसलिए करता था, ताकि किसी को शक न हो।

TAGGED: अवैध, आपत्तिजनक सामग्रियां, ग्रैंड न्यूज़, प्यारे मिया, प्रशासन, सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सर्दियों में मास्क करेगा वायु प्रदूषण और कोरोना संक्रमण से दोहरी मदद
Next Article राशन सामान के बाद चोरों ने तम्बाखू प्रोडक्ट को बनाया निशाना, 75 हजार का सिगरेट ले गए चोर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
CG NEWS : सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 17, 2025
CG NEWS: कोरबा से रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, ट्रांसफर के नाम पर 2 लाख की मांग करता पकड़ा गया शिक्षक!
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?