Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 28 को भूपेश कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

28 को भूपेश कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

GrandNews
Last updated: 2020/11/21 at 6:24 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार की कैबिनेट बैठक 28 नवंबर को बुलाई गई है। बैठक में धान खरीदी और मंडी संशोधन विधेयक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। अगले माह दिसंबर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि सत्र हंगामेदार हो सकता है। ऐसे में सरकार बैठक में सदन की कार्यवाही को लेकर भी चर्चा कर सकती है।

- Advertisement -

दरअसल, भूपेश सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर सरकार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। किसान और धान के मुद्दे को लेकर सरकार लगातार सजग है। इसकी तैयारियों पर मंत्रियों से चर्चा होगी। धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत बारदाना की है। उसकी किल्लत को दूर करने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंडी संशोधन विधेयक विधानसभा में पास, पर राज्यपाल के पास अटका
मंडियों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार के पिछले महीने विशेष सत्र में पारित किए कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने हस्ताक्षर नहीं किया है। इससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया गया है कि इस विधेयक को लेकर राज्यपाल विधि विशेषज्ञों की राय ले रही हैं। वहीं इस नई समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री बैठक में मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं।

- Advertisement -

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसंबर तक, हंगामेदार होने के आसार
विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। 21 दिसंबर से शुरू कर सत्र 30 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्ता पक्ष जहां कई अहम विधेयकों को सदन में लेकर आने की तैयारी कर रहा है, वहीं विपक्ष धान खरीदी में अव्यवस्था, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त, बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत कई विषयों पर सरकार को घेरने की कोशिश करती नजर आएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article World Television Day: जब टीवी ने फिल्मों में रचा अजब संसार, इस जोड़ी का रोमांस देख गांव में हुई थू थू
Next Article DIVORCE : मशहूर IAS जोड़ी अब होगी अलग, कोर्ट में लगाई तलाक की याचिका.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाला आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाला आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
Chhattisgarh : अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपा 3 लाख 700 पीएम आवासों का स्वीकृति पत्र
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?