Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉ. निशा हत्याकांड: गला कटने के बाद डेढ़ घंटे तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर, खौफनाक थे वो पल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERआगराक्राइम

डॉ. निशा हत्याकांड: गला कटने के बाद डेढ़ घंटे तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर, खौफनाक थे वो पल

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/21 at 1:32 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

आगरा के कमलानगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई। मृतका के मासूम बच्चों ने जब आंखों देखी बताई तो लोग सिहर उठे। बच्चों के अनुसार आरोपी युवक ने मोबाइल पर एप डाउनलोड करते-करते अचानक चाकू से हमला कर डॉक्टर निशा का गला रेत दिया था। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी और डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं। दोनों बच्चों ने दूसरे कमरे से इस खौफनाक मंजर को देखा। आरोपी ने बच्चों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बेहोश होने का ड्रामा किया, जिससे आरोपी ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया।

- Advertisement -

कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। उसने डॉक्टर के बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधे घंटे में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में निशा का काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। बच्चों को भर्ती किया गया है। बच्चों को गले पर चाकू से वार किए गए हैं।

- Advertisement -

डॉ. निशा सिंघल के बच्चों ने पुलिस को बताया है कि टीवी रीचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया। वे पास के कमरे से यह देख रहे थे। युवक ने मां से मोबाइल लेकर कहा था कि वह एप डाउनलोड कर रहा है जिससे टीवी रिचार्ज किया जा सकता है, इसके बाद आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी।

- Advertisement -

बच्चों के अनुसार अंकल (हत्यारोपी युवक ) पहले भी घर आ चुका है, इसलिए वह उसे जानते हैं। उनका नाम शुभम है। उन्होंने ही घर में डिश लगाया था। वह रिचार्ज के लिए भी आते थे। दोपहर को उनसे पहले सब्जी वाला आया था। मां ने सब्जी लेने के लिए गेट खोला था। इसके बाद ही हत्यारोपी आ गया। वारदात के बाद आरोपी ने एक घंटे तक घर खंगाला और बैग में कैश जेवरात भरकर ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दहशत के पल
3:30 बजे : हत्यारोपी बताया जा रहा युवक चिकित्सक के घर में घुसा
3:35 बजे : चिकित्सक निशा सिंहल की चाकू से हत्या कर दी
4:30 बजे : चिकित्सक के घर से बाहर निकला हत्यारोपी युवक
5:00 बजे : डॉ. अजय सिंहल घर पहुंचे, घायल पत्नी, बच्चों को गाड़ी में बिठाया
5:20 बजे : निजी अस्पताल में डॉक्टर ने निशा को मृत बताया, बच्चे भर्ती किए
5:45 बजे : पुलिस कावेरी कुंज में डॉ. निशा के घर पर पहुंची

 

 

TAGGED: एप डाउनलोड, ग्रैंड न्यूज़, डॉक्टर निशा सिंघल, हत्या बड़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO APPEAL : कोरोना के हमले से… प्रदेश हो रहा बुरी तरह घायल… सीएम की सामने आई अपील… देखिए
Next Article मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया की ने किया छठ घाट का लोकार्पण… व्रतियों को दी छठ की शुभकामनाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार आरोपी भी पकड़े गए...
CG : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 09 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी पकड़े गए…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
CG: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए नए जिला अध्यक्षों और चेयरपर्सन की सूची की घोषणा की है
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?