Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सहेलियों के साथ किशोरी पहुंच गई थाने, शादी करा दो मेरी प्रेमी से..नहीं तो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सहेलियों के साथ किशोरी पहुंच गई थाने, शादी करा दो मेरी प्रेमी से..नहीं तो

GrandNews
Last updated: 2020/11/21 at 7:01 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

आगरा। प्रेमी संग रिश्ता करने को स्वजन राजी नहीं हुए तो किशोरी ने उनसे बगावत कर दी। अपनी चार सहेलियों को साथ लेकर प्रेमी संग शादी करने के लिए थाने पहुंच गई। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। प्रेमी संग फेरे लेने के बाद ही थाने से जाने की जिद पर अड़ी किशोरी ने पुलिसकर्मियों को पसोपेश में डाल दिया। पुलिस ने काउंसलिंग करके किसी तरह से उसे समझाया। इसके बाद वह घर लौटने को राजी हुई।

मामला एत्माद्दौला थाने का है। अपनी चार सहेलियों काे लेकर एक किशाेरी थाने पर पहुंची। पुलिस काे बताया कि वह पड़ोस के एक लड़के से प्यार करती है। वह लड़का भी उसे चाहता है। दोनाें शादी करना चाहते हैं। उसने प्रेमी से रिश्ता करने की बात अपने स्वजन से कही, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। उसके प्यार के बारे में पता चलने पर अाए दिन मारपीट करते हैं। इसके चलते वह अब घर पर रहना नहीं चाहती। प्रेमी के साथ शादी करके उसके साथ अपना घर बसाना चाहती है। किशोरी के साथ आई सहेलियों ने भी उसकी शादी प्रेमी से कराने की गुहार पुलिस से लगाई। अजब-गजब मांग सुनकर थाने की पुलिस भी पसोपेश में पड़ गयी।

- Advertisement -
Ad image

उसने किशोरी को समझाकर घर भेजना चाहा लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। किशोरी जिद पर अड़ी थी कि वह प्रेमी के साथ शादी करके ही थाने से लौटेगी। वहां मौजूद दारोगा ने किशोरी की काउंसिलिंग की। उसे बताया कि कानूनी रूप से 18 साल उम्र से कम में शादी करना कानूनन अपराध है। इससे उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। वह जेल जा सकता है। वह यदि बालिग होती और स्वजन उसकी मर्जी से शादी नहीं कराते तो पुलिस उनकी मदद कर सकती थी। शादी के बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सकती थी। करीब घंटे तक चली काउंसलिंग के बाद किशोरी और उसकी सहेलियां पुलिस की बात से सहमत हुईं। किशोरी इसके बाद घर लौट गई।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : कॉमेडियन भारती ने हिरासत में गांजा लेना कबूला, और कही ये बात
Next Article घूस मामला : पांच लाख की रिश्वत लेते सेवानिवृत आरएएस अफसर गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?