Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 9वीं पास व्यक्ति खुद को बताता था सेना का मेजर… शादी के नाम पर 17 लड़कियों को दिया झांसा… ठगे करोड़ो रूपये… पुलिस ने किया गिरफ्तार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमदेश

9वीं पास व्यक्ति खुद को बताता था सेना का मेजर… शादी के नाम पर 17 लड़कियों को दिया झांसा… ठगे करोड़ो रूपये… पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/22 at 9:46 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

आंध्र प्रदेश। शादी के नाम पर धोखाधड़ी के कई किस्से आप सुने होंगे, लेकिन यह मामला काफी रोचक है। एक व्यक्ति ने एक नहीं, कुल 17 परिवरों को को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। मामला आंध्र प्रदेश का है। 42 वर्ष के एक शख्स ने खुद को भारतीय सेना के मेजर बताते हुए 17 परिवारों का शादी का प्रस्ताव दिया और उनसे छह करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी को हैदराबाद से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिस कु मुताबिक, मुदावथ श्रीनू नाइक उर्फ ​​श्रीनिवास चौहान, जो प्रकाशम जिले के मुंडलामुरु मंडल के केलामपल्ली गांव का रहने वाला है, ने शादी के बहाने कथित तौर पर 17 महिलाओं को धोखा दिया। इनके परिवारों से उसने 6.61 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी के पास से तीन डमी पिस्तौल, आर्मी की एक फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी डिग्री (मास्टर) प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने उसकी तीन कारों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से 85,000 रुपये नकद भी मिले।

- Advertisement -

पुलिस कु मुताबिक, आरोपी सिर्फ नवीं पास है, लेकिन उसने फर्जी पीजी डिग्री बना लिया था। आरोपी​ श्रीनिवास चौहान की शादी अमृता देवी से हुई थी। उससे उसका एक बेटा भी है, जो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। उसका परिवार आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में रहता है। 2014 में श्रीनिवास हैदराबाद आ गया और जवाहर नगर के सैनिकपुरी में रहने लगा। उसने अपने परिवार को बताया कि उसे भारतीय सेना में मेजर की नौकरी मिली है। परिवार के लोग श्रीनिवास की उस झूठ को नहीं पहचान सके और उसपर विश्वास कर लिया।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध रूप से श्रीनिवास चौहान के नाम पर एक आधार कार्ड भी बनवा लिया। उसमें उसकी जन्म तिथि 12 जुलाई 1979 के बजाय 27 अगस्त 1986 दर्ज है।

पुलिस ने कहा, “वह शादी सलाहकारों या अपने दोस्तों की मदद से दुल्हनों के बारे में जानकारी एकत्र करता था। इसके बाद वह आर्मी की फर्जी आईडी, फोटो और खिलौना वाले पिस्तौल के सहारे दुल्हन के परिवारवालों को यकीन दिलाता था कि वह सेना में मेजर है। लड़की वालों से बातचीत के दौरान वह बताता था कि उसने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की पढ़ाई की है। वह यह भी कहता था कि भारतीय सेना के हैदराबाद रेंज में एक मेजर के रूप में उसे तैनात किया गया है।”

आरोपी श्रीनिवास लड़कीवालों से शादी के नाम पर पैसे भी ऐंठता था। उन पैसों से वह अपने लिए लक्जरी वस्तुओं के अलावा सैनिकपुरी में एक डुप्लेक्स  के अलावा तीन कारें भी खरीदी। लेकिन शनिवार को उसके इस कारनामे का पर्दाफाश हो गया। पुलिस आयुक्त के उत्तरी क्षेत्र टास्क फोर्स ने उस समय उसे पकड़ लिया, जब वह अपनी कार से कहीं जा रहा था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुष्कर्म : नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने दोस्तो को लेकर जाता घर… माता-पिता के खाने में डलवाता था नींद की दवाई… छत में चढकर जबदस्ती बनाता शारीरिक संबंध… आरोपी गिरफ्तार
Next Article बड़ी खबर : दो क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… बोलैरो वाहन को मॉडिफाई करके सब्ज़ी के साथ ओड़िसा से ला रहे थे गांजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: रायगढ़ शहर में नालों की सफाई को लेकर आयुक्त ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?