Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा… धान खरीदी के लिए समय पूर्व पूरी तैयारी करने के निर्देश…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा… धान खरीदी के लिए समय पूर्व पूरी तैयारी करने के निर्देश…

GrandNews
Last updated: 2020/11/23 at 9:38 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
????????????????????????????????????
SHARE

रायपुर।  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा की। भगत ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शुरू होने से पहले खरीदी के लिए बारदाना, चबूतरा निर्माण, किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर लिए जाए। कांटा-बाट की समुचित व्यवस्था एवं उसका सत्यापन भी करा लिए जाए। भगत ने राज्य के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर धान खरीदी के संबंध में बातचीत की और अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए कड़ा इंतजाम करने के निर्देश दिए है। भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। भगत ने कहा कि राज्य स्तर पर खाद्य विभाग सहित धान खरीदी से संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक दल गठित किया जाए। जो राज्य भर के खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी का निरीक्षण और मोनिटरिंग करेगा। खासकर सीमावर्ती जिलों में जाकर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण करेगा।

- Advertisement -

मंत्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीदी के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी गई है और अब तक राज्य को केवल 77 हजार गठान बारदानें ही प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीदी प्रभावित न हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 70 हजार एचडीपीई, पीपी के नये बारदानें खरीदी के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। इसके अलावा पीडीएस सिस्टम का एक लाख गठान बारदानें और मिलरों से दो लाख  बारदानों की पूर्ति धान खरीदी के लिए की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भगत ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी होना अनुमानित है। धान उपार्जन के लिए 4 लाख 75 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए जूट कमिश्नर कोलकोता से एक लाख 45 हजार गठान बारदाने उपलब्ध होगा। राज्य सरकार के पीडीएस सिस्टम से एक लाख बारदानें की व्यवस्था धान खरीदी के लिए होगी। इसके अलावा दो लाख गठान बारदानें मिलरों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। धान खरीदी के लिए शेष बारदानों की पूर्ति राज्य सरकार द्वारा 70 हजार प्लास्टिक बैग खरीद कर की जाएगी।

- Advertisement -

बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी, नान के एमडी निरंजन दास, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, नाप-तौल विभाग के संचालक शिखाराजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, धान खरीदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में भिलाई से एक गिरफ्तार, फेसबुक में किया ये गंदा काम
Next Article INAUGRATION : रायपुर को मिलेगी एक और सौगात… मुख्यमंत्री कल राजधानी में 33.25 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पीथमपुर, जो कि क्षेत्र की इकलौती निर्विरोध पंचायत मानी गई थी, अब विवादों के घेरे में है। सरपंच रूपांजलि उदासी को लेकर गांव में
CG : पीथमपुर गांव में सरपंच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS : दलदल में फसने से नन्हे हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?