Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SAD NEWS : धोनी को शिखर तक पहुंचाने वाले… देवल दा का निधन… क्रिकेट जगत में शोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALखेल

SAD NEWS : धोनी को शिखर तक पहुंचाने वाले… देवल दा का निधन… क्रिकेट जगत में शोक

Desk
Last updated: 2020/11/24 at 1:16 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। 73 साल के देवल दा ने रांची के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवल सहाय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर थे। क्रिकेट और फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे देवल दा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था। उनके निधन पर जेएससीए समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों में शोक की लहर है।

देवल सहाय ने क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनकी देखरेख में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

यही वह शख्स थे, जिन्होंने धोनी को रेलवे से सीसीएल में लाकर खेलवाया था। देवल सहाय के निधन पर पूर्व रणजी खिलाड़ी आदिल हुसैन ने कहा कि एकीकृत बिहार के सबसे कुशल और सफल खेल प्रशासक के निधन से हम दुखी हैं। वह एक खेल प्रशासक ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अभिभावक भी थे।

- Advertisement -

एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में देवल दा का अहम योगदान रहा। देवल सहाय मेकॉन, सीएमपीडीआई व सीसीएल में वरीय पदों पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्रिकेटरों की सीधी नियुक्ति की।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : चौक का नाम बदलने पर… बिफरे विधायक जुनेजा… पढ़िए क्या है पूरा मामला
Next Article नवजोत सिंह सिद्धू ने कार्यकर्ता को दिया करारा जवाब…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?