जयपुर में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पुलिस ने शहर में शादियों में लोगों की मौजूदगी 100 तक ही सीमित कर दी है। इसके अलावा शादी कार्यक्रम में मास्क पहनना अनिवार्य है। बगैर मास्क शादी समारोह में आने पर पुलिस चालान कर रही है।
सोमवार को पुलिस ने एक दूल्हे का चालान किया, जो घोड़ी पर बिना मास्क पहने सवार था। इस दूल्हे की बारात सड़क पर निकल रही थी। वर एक छोटे बच्चे के साथ घोड़ी पर सवार था, लेकिन उसने मास्क नहीं लगा रखा था। संयोग से विश्वकर्मा थाना पुलिस की नजर इस बारात पर पड़ गई। पुलिस ने तत्काल दूल्हे का 500 रुपये का चालान काटा।
Advertisements
Advertisements