Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो का नया नोटिस जारी, जानिए ये है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो का नया नोटिस जारी, जानिए ये है वजह

GrandNews
Last updated: 2020/11/26 at 8:43 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली मेट्रो की सेवा शुक्रवार को भी बाधित रहेगी। इसकी जानकारी दिल्‍ली मेट्रो ने खुद ट्वीट कर दी है। ट्वीट के अनुसार दिल्‍ली मेट्रो ने बताया कि दिल्‍ली पुलिस के सुझाव के कारण कल यानि शुक्रवार को भी बाधित रहेगी। बता दें कि गुरुवार को किसान रैली के कारण मेट्रो की सेवा सुबह से कुछ घंटे के लिए बाधित रही, हालांकि दोपहर पांच बजे के बाद इस सामान्‍य रुप से चलाया जाने लगा। ट्वीटर ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी। बता दें कि मेट्रो की सेवा बाधित रहने के कारण किसान दिल्‍ली में तो नहीं आ सके मगर नौकरीपेशा लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। कई लोग मेट्रो नहीं चलने को लेकर गुस्‍सा जताया तो कहीं लोगों ने कहा कि यह सुरक्षा के दृष्‍टि से उठाया गया सही कदम है।

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जारी किया नोटिस

- Advertisement -
Ad image

इसी किसान रैली के कारण दिल्‍ली पुलिस ने मेट्रो को फिर से कल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एनसीआर से दिल्‍ली आने के लिए मना किया है जिसके कारण दिल्‍ली से मेट्रो तो एनसीआर जाएगी मगर वहां से सवारी लेकर दिल्‍ली नहीं आएगी। मेट्रो ने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि यह सेवा अगले आदेश तक बाधित रहेगी क्‍योंकि यह सुरक्षा का सवाल है।

- Advertisement -

किसान रैली के कारण गुरुवार को भी बाधित रही थी सेवा

- Advertisement -

डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने गुरुवार को भी सेवा बाधित होने पर बताया था कि किसान रैली के कारण भीड़ हो सकती है। इसी आशंका के कारण सेवा को रोका गया है। भीड़ से मेट्रो के यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव की आशंका ज्‍यादा रहेगी। इसी कारण दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक मेट्रो को लूप में चलाने का फैसला किया गया था। इस दौरान दिल्ली में मेट्रो का परिचालन पूरी तरह सामान्य रहा। हालांकि इसके बाद सेवा पूरी तरह बहाल कर दी गई मगर इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्‍यों दिल्‍ली पुलिस मेट्रो को लेकर है सतर्क

बता दें कि केंद्र सरकार के नए कृषि बिल के विरोध में दिल्‍ली से सटे पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन करने लिए दिल्‍ली आना चाह रहे हैं। इसी कारण गुरुवार की रात से ही दिल्‍ली की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इस तरीके से किसान दिल्‍ली आने से रोके जा रहे हैं। वहीं दिल्‍ली पुलिस को यह शंका थी की कहीं किसान अपना रास्‍ता सड़क मार्ग से बदल कर कहीं मेट्रो के रास्‍ते दिल्‍ली ना पहुंच जाए। किसान दिल्‍ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इधर दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा की गई है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  किसानों की राजधानी में कूच करने की संभावना के चलते दिल्ली में जगह-जगह कड़ी निगरानी पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जरिए की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पोस्टिंग : राज्य के अलग – अलग जिलों के कई पुलिसकर्मियों की हुई विशेष शाखा में पोस्टिंग… 4 उप निरीक्षक सहित 21 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल…
Next Article हत्या या आत्महत्या : फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश… नोट में लिखी यह बात… हत्या पर गहराया संदेह 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Congress News : “कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव — तेलंगाना कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति”
Grand News देश June 9, 2025
CG News : संकरीवासियों ने शराब की अवैध बिक्री व पशु चराई को लेकर की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?