Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : टोकन वितरण का पहला ही दिन… अव्यवस्थाओं का लगा अंबार… किसान होने लगे हलाकान… विभाग ने कहा, स्वाभाविक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकृषिछत्तीसगढ़बिलासपुरमहासमुंदरायपुर

BIG NEWS : टोकन वितरण का पहला ही दिन… अव्यवस्थाओं का लगा अंबार… किसान होने लगे हलाकान… विभाग ने कहा, स्वाभाविक

Desk
Last updated: 2020/11/27 at 2:57 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर प्रदेश में आज से किसानों को टोकन दिया जा रहा है। लेकिन टोकन वितरण के पहले दिन ही अव्यवस्था नजर आई। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, राजिम में किसानों को टोकन लेने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। आलम ऐसा है कि खराब मौसम और कोरोना के खतरे के बीच किसान टोकन के लिए लंबी लाइन में लगे हुए हैं।

बता दें कि जिले के 94 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी किया जाना है। वहीं आज से टोकन जारी किया जाना है। लेकिन कई समितियों में साफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के कारण टोकन का वितरण शुरू ही नहीं हुआ है। खराब मौसम में ही ग्राम दामापुर, लालपुर, इंदौरी के किसान सुबह से टोकन काटने का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में जिम्मेदार विभाग की माने तो यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। साफ्टवेयर अपडेट होने के बाद सभी को समय पर टोकन मिल जाएगा। वहीं पर्याप्त मात्रा में बरदना की भी खरीदी हो चुकी है, इस साल पहले छोटे किसानों का धान खरीदी किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

खराब मौसम और कोरोना के खतरे के बीच किसान टोकन लेने सोसायटी पहुंचे। लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के चलते किसानों को अब तक टोकन नहीं बांटा गया है। संबलपुर, आमदी, छाती, लोहरसी जैसे कई सोसायटी में सॉफ्टवेयर अपडेट की समस्या सामने आ रही है। जिसके चलते सोसायटी के बाहर किसानों की लंबी भीड़ है। वहीं अव्यवस्था के चलते किसानों में नाराजगी नजर आ रही है।

- Advertisement -

राजिम, अभनपुर, पत्थलगांव में भी टोकन वितरण के पहले दिन ही भारी अव्यवस्था देखने को मिली है। यहां टोकन का वितरण आज नहीं किया जा रहा है। सोसायटी द्वारा तकनीकी खामियों का हवाला दिया गया है। बता दें कि टोकन लेने के लिए किसान सुबह 7 बजे से सोसायटी पहुंच गए थे। बता दें कि प्रदेश में कुल 21 लाख 47 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ARRESTING : जिस पर अटकी थी संदेह की सुई… आखिरकार वही निकला असली चोर… अब पुलिस की गिरफ्त में
Next Article नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसान खुश, 14 गांवों के किसानों को धान बेचने में हुई सहुलियत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?