Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रबी मौसम की उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 दिसंबर तक, इन कृषकों को मिलेगा लाभ..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रबी मौसम की उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 दिसंबर तक, इन कृषकों को मिलेगा लाभ..

GrandNews
Last updated: 2020/11/27 at 11:20 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत राज्य में रबी मौसम की अधिसूचित उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू का बीमा 15 दिसम्बर तक करा सकते हैं। बीमा योजना में राज्य के सभी ऋणी एवं अऋणी कृषक शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -

कृषक को फसल बीमा कराने के लिए अपने इलाके के एलायंज जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के प्रतिनिधि, लोकसेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति एवं शासकीय उद्यान रोपणी से सम्पर्ककरना होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य में रबी मौसम के अंतर्गत टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू को अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित फसलों हेतु कृषक को बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत अथवा वास्तविक प्रीमियम जो भी कम हो देना होगा। आलू और टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि एक-एक लाख रूपए और 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि के मान से प्रीमियम 5-5 हजार रूपए है।

- Advertisement -

इसी तरह बैगन प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि 70 हजार रूपए के लिए प्रीमियम 3500 रूपए, फूलगोभी और पत्तागोभी के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 60-60 हजार रूपए के लिए प्रीमियम 3-3 हजार रूपए निर्धारित है। प्रति हेक्टेयर प्याज फसल की बीमित राशि 70 हजार रूपए के लिए प्रीमियम 3500 रूपए देय होगा।

- Advertisement -

ऐसे ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें निर्धारित प्रपत्र में स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र 08 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित समय-सीमा में हस्ताक्षरित घोषणा पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक द्वारा स्वीकृत/नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। फसल बीमा कराने के लिए कृषक को फसल बुआई प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र जो क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी/ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित हो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। उद्यानिकी फसलों के रबी बीमा के क्रियान्वयन हेतु बजाज एलायंज जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को चयनित किया गया है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भूपेश कैबिनेट की शनिवार को अहम बैठक, धान खरीदी और कोरोना संक्रमण पर हो सकती चर्चा
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : सुख की प्राप्ति…नए क्षेत्र से लाभ…पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?