Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान आंदोलन के बीच फंसी बाराती गाड़ी, तो पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा दूल्हा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

किसान आंदोलन के बीच फंसी बाराती गाड़ी, तो पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा दूल्हा…

GrandNews
Last updated: 2020/11/27 at 8:35 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

मेरठ।  केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में देश के कई राज्यों के किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आज देर रात तक किसान दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। किसानों को दिल्ली तक पहुंचने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में कई जगहों पर प्रदर्शन और चक्का जाम भी किए गए, जिसके चलते आम जनता को भी तकलीफ का सामना करना पड़ा। ऐसा ही एक मामला मेरठ से आया है, जहां बाराती गाड़ी जाम में फंस गई। इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ पैदल ही निकल पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी एक बस किसानों के आंदोलन के बीच फंस गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली जा रहे किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के स्थानीय किसानों ने चक्का जाम कर दिया था। गाड़ी फंसी हुई थी और इधर शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था। इसके बाद दूल्हे ने आव देखा न ताव परिजनों के साथ उतरकर पैदल ही शादी घर के लिए निकल पड़ा ।

- Advertisement -
Ad image

बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या में किसान गुरुवार से ही पंजाब और हरियाणा से निकले हुए हैं। किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है। किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई जगहों पर सीआरपीएफ की भी तैनाती की गई है। हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग हो रही है। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में मौजूद किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। कुछ जगहों पर लाठी भी चलानी पड़ी।

Meerut: A groom, along with his wedding party, seen walking on road due to road blockade amidst ongoing farmers' protest .

Police have placed barricades on roads to stop the farmers heading towards Delhi, as part of their protest march against Centre's Farm Laws. pic.twitter.com/nMr1FKg0cf

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 27, 2020

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, मेरठ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश के लोग खुद बन रहे तीसरी लहर के संवाहक, LOCK DOWN के लिए बड़ी खबर : महाराष्ट्र में 31 दिसंबर तक लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
Next Article बिहार की राजनीती : सुशील मोदी होंगे राजयसभा के उम्मीदवार… राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली सीट पर बीजेपी ने बनाया उम्‍मीदवार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 108 एंबुलेंस सेवा में ड्राइवरों की सीधी भर्ती, रायगढ़ में रविवार को हुआ ड्राइविंग टेस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : उप अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई परीक्षार्थी, वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन भी बरामद, एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: रायगढ़ में किसान को मारने की कोशिश, बेटी को परेशान करने वालों पर लगाया आरोप – पीड़ित ने कहा: जान को है गंभीर खतरा!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CG NEWS: 10 लाख के 89 गुम मोबाइल फोन लौटाए गए, पुलिस की मेहनत लाई रंग – चेहरों पर लौटी मुस्कान
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?