Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सावधान : मास्क नहीं पहनने पर होगी गिरफ्तारी फिर 8 दिन तक जेल… जानिए कहां के लिए है यह आदेश… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsस्वास्थ्य

सावधान : मास्क नहीं पहनने पर होगी गिरफ्तारी फिर 8 दिन तक जेल… जानिए कहां के लिए है यह आदेश… 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/28 at 12:33 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

सिरमौर। देश के अलग-अलग हिस्सों में मास्क नहीं पहनने वालों पर 50 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक जुर्माना वसूल किया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में तो गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया है।

सिरमौर के एसपी ने शुक्रवार को बताया, ”कोई भी व्यक्ति जो मास्क नहीं पहने होगा, उसकी बिना वारंट गिरफ्तारी की जा सकती है। दोषी पाए जाने पर 8 दिन तक की जेल या 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पिछले 24 घंटों में बारह लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 601 पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 162 नए पाजिटिव मामले आए हैं और 313 लोगों ने कोरोना को मात दी है। शुक्रवार सुबह हमीरपुर व कुल्लू जिले के चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

- Advertisement -

गुरुवार को यहां सबसे अधिक 931 कोरोना के मामले प्रदेश में आए थे जबकि 913 लोग कोरोना से ठीक भी हुए थे। इस अवधि में 14 लोगों की मौत हुई थी। शिमला और बिलासपुर में 19-19, सोलन में 25, हमीरपुर में 17, कांगडा में एक, किन्नौर में सात और सिरमौर में दो मामले आए हैं।

- Advertisement -

इन नए 162 मामलों के बाद प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 37 हजार 659 पहुंच गया है जिनमें 7 हजार 715 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 29 हजार 306 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कल्लू में जिला प्रशासन ने में भी मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि को बढ़ा दिया गया है। यहां सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पाए जाने पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माने की राशि 1000 रुपए थी।

कुल्लू जिला प्रशासन ने कहा, “प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। आदेश की अवहेलना करने वाले लोगों पर पहले 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता था जिसे बढ़ाकर 5000 रुपये किया जा सकता है।”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हाईकोर्ट ने रद्द किया कंगना रनौत का बंगला ढहाने का आदेश
Next Article BIG NEWS : एक नक्सली को ढ़ेरकर… पुलिस ने दूसरे को पकड़ा जिंदा… एके-47 बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सर्व समाज ने दिया सौहार्दपूर्ण आयोजन का संदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
Grand News रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?