Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ओवैसी के गढ़ में सीएम योगी की हुंकार… भगवामय नजर आया इलाका…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

ओवैसी के गढ़ में सीएम योगी की हुंकार… भगवामय नजर आया इलाका…

GrandNews
Last updated: 2020/11/28 at 7:09 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

 हैदराबाद।  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचार में उतार दिया है।हैदराबाद में हो रहे चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी शनिवार को यहां प्रचार के लिए पहुंचे, तो जिले के तमाम इलाके भगवामय नजर आए।

In a Road Show at Malkajgiri, Hyderabad. https://t.co/NyMQNobSJ1

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) November 28, 2020

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को यहां बड़ा रोड शो करने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं समेत दक्षिण भारत में भाजपा नेतृत्व के कई चेहरे होंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रोड शो के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि हैदराबाद में मुख्यमंत्री योगी के रोड शो के लिए भाजपा ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के उन रास्तों को भगवा रंग से सजा दिया, जहां से योगी का रोड शो कार्यकर्ताओं के संग गुजरना तय हुआ। वहीं रोड शो के दौरान सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘जियो रे बाहुबली’ भी सुनाई दिया।

- Advertisement -

#WATCH | हैदराबाद: यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मलकाजगिरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में।

1 दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मतदान होगा। pic.twitter.com/pk4tO518Yi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020

- Advertisement -

ओवैसी बोले- जनता भाजपा पर करेगी डेमोक्रेटिक स्ट्राइक 
इस बीच एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। ओवैसी ने कहा कि अगर भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक करेगी, तो एक दिसंबर को वोटर्स डेमोक्रेटिक स्ट्राइक करेंगे। ओवैसी ने किसानों के मुद्दे पर भी केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर ठंड में पानी डाला गया, यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कर चुके रोड शो 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद में शुक्रवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके दौरे से पहले कहा जा रहा था कि एक पार्टी अध्यक्ष ‘गली के चुनाव’ के लिए आ रहे हैं। ऐसा कहना हैदराबाद के वोटरों का अपमान है। 74 लाख वोटर, 5 लोकसभा सीट और 24 विधानसभा क्षेत्र, 1 करोड़ से ज्यादा आबादी- क्या यह आपके लिए गली है? ये कुछ भी कहें, हम इनके भ्रष्टाचार को नेस्तनाबूद करने के लिए हर जगह जाएंगे।’ हैदराबाद में 1 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।

भाजपा की आक्रमकता ने बदली तस्वीर 
भाजपा के आक्रामक प्रचार ने हैदराबाद के इस लोकल चुनाव को महत्वपूर्ण बना दिया है। भाजपा के कई बड़े नेता ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी हाल ही में केसीआर सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी किया था।

TAGGED: ANI, CGLATESTNEWSUPDATE, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, तेलंगाना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मंत्री परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे… मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को दी गई बिदाई
Next Article बड़ी खबर : कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के स्थान में अचानक क्यों हुआ बदलाव ? ये है मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले कोचियो पर पुलिस की कार्यवाही।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG NEWS : राजिम का बहुप्रतीक्षित इंतजार खत्म, 15 अगस्त से दौड़ेगी ट्रेन
छत्तीसगढ़ राजिम July 8, 2025
BREAKING NEWS : ब्राज़ील करेगा प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित, देगा अपना सबसे बड़ा सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’
Grand News July 8, 2025
CG NEWS : धरसींवा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चॉइस सेंटर से लाखों रुपये की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल 
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?