Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में 41,322 नए मामलों के साथ भारत में 93,51,110 हुए कुल केस… अब तक इतने लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में 41,322 नए मामलों के साथ भारत में 93,51,110 हुए कुल केस… अब तक इतने लोगों की मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/28 at 10:21 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं। अपने देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में नौवे नंबर पर है।

- Advertisement -
Ad image

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार पर आ गए।  पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452 मरीज कोरोना से ठीक हुए।

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

मृत्यु दर और रिकवरी रेट

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है। रहत की खबर ये है कि एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

 

With 41,322 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 93,51,110

With 485 new deaths, toll mounts to 1,36,200. Total active cases at 4,54,940

Total discharged cases at 87,59,969 with 41,452 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/sMdcReQQ2b

— ANI (@ANI) November 28, 2020

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हादसा : कार और ट्राली में भीषण टक्कर, 3 लोग जिंदा जले
Next Article मुख्यमंत्री के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश… अस्पताल में भर्ती
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?